27.8 C
Mumbai
Saturday, July 25, 2026
होमबॉलीवुडथलपति विजय की 'जन नेता' ने पहले दिन मचाया तूफान

थलपति विजय की ‘जन नेता’ ने पहले दिन मचाया तूफान

78 करोड़ की ओपनिंग

Google News Follow

Related

साउथ सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का इंतजार हो रहा था, जो फाइनली 23 जुलाई को रिलीज हो चुकी है. अब पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. उम्मीद थी कि 100 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत होगी, लेकिन फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं कर पाई है. थलपति विजय और बॉबी देओल की पिक्चर ने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 78.27 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जो कि अबतक रिलीज हुई कई फिल्मों से शानदार है और ऐसा फेयरवेल तो थलपति विजय को मिलना ही चाहिए था.

हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ ने पहले ही दिन भारत से 41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, बीते दिन टोटल शोज 13,067 रहे थे, साथ ही ऑक्यूपेंसी रेट 41.6 है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी 48.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है. थलपति विजय का अलग ही फैन बेस है और उसका उनकी फिल्मों को पूरा-पूरा फायदा होता नजर आया है. विजय, बॉबी देओल के अलावा पिक्चर में पूजा हेगड़े भी शामिल हैं.

इस साल की शुरुआत से जिन भी फिल्मों को ओवरसीज में रिलीज किया गया है, उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आया है. बात बॉलीवुड की हो या साउथ फिल्मों की. अब थलपति विजय की जन नेता को ही देख लीजिए. पिक्चर ने ओवरसीज से 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दरअसल फिल्म का बजट 300-500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. जिसे पार करने के लिए फिल्म को अभी काफी अच्छा कारोबार करना होगा. खासकर फिल्म वीकेंड पर ही अच्छी कमाई कर सकती है. वैसे भी शुरुआत काफी सॉलिड रही है.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा और राज्यसभा 27 जुलाई तक स्थगित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,987फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
322,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें