24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडअपना घर छोड़, दोस्त के घर पर शादी के जोड़े का ट्रायल...

अपना घर छोड़, दोस्त के घर पर शादी के जोड़े का ट्रायल कर रहीं कैटरीना

Google News Follow

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पिछले दिनों खबर में कहा गया था कि कैट और कौशल का फिल्म निर्देशक कबीर खान के घर पर रोका हो गया। वहीं , दूसरी तरफ, बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के एक बड़े  होटल में शादी का प्लान बना रहे हैं। वहीं ,इंडिया टुडे के अनुसार, कटरीना कैफ के ऊपर काम का बोझ ज्यादा है।बावजूद इसके वह शादी की प्लानिंग में लगी हुई हैं और अपने कपड़ों को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके अलावा फिल्मों की बाकी शूटिंग को जल्द निपटाने में लगी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल से दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जायेंगे। वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए रवाना होने से पहले, कैटरीना यह सुनिश्चित कर रही है कि वह अपने सभी कामों को पूरा कर ले। उनके एक करीबी दोस्त के अनुसार कैटरीना के पास बहुत काम है और इस हफ्ते अपने सभी वर्क कमिटमेंट्स को पूरा  कर रही हैं ताकि उन्हें शादी की तैयारी शुरू करने का समय मिल सके।
बताया गया कि तैयारी का एक हिस्सा उसकी शादी की पोशाक में फिट हो रहा है। कैटरीना के दोस्त ने आगे खुलासा किया कि कैटरीना मुंबई के बांद्रा में एक दोस्त के अपार्टमेंट में दुल्हन के कपड़े के लिए विभिन्न विकल्पों को देखा जा रहा है। बताया जा रहा कि कैटरिना अपने एक दोस्त के घर पर कपड़ों की फिटिंग और ट्रायल कर रहीं हैं। वह नहीं चाहती कि उसके घर आसपास मीडिया मीडिया हो, इसलिए वह अपने दोस्त के यहां बांद्रा जा रही है। कैटरीना मीडिया में आने वाली किसी भी जानकारी से काफी सावधान रहती हैं और उन्होंने अपनी ब्राइडल टीम को काफी टाइट रखा है। उसके व्यक्तिगत व्हाट्सएप ग्रुप पर हर छोटी-छोटी डिटेल शेयर की जा रही है और आउटफिट की तस्वीरों और संदर्भों पर चर्चा की जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों ख़बरों में कहा गया था कैटरिना कैफ और विक्की कौशल का कबीर खान के घर पर दिवाली के अवसर पर रोका हुआ जिसमे बस कुछ लोग ही शामिल हुए थे, जबकि शादी राजस्थान के बड़े से होटल में होगी।

ये भी पढ़ें 

कंगना के ‘भीख’ में आजादी वाले बयान का अभिनेता गोखले ने किया समर्थन  

तो राजस्थान के 800 साल पुराने इस किले में शादी रचाएंगे कैटरीना-विक्की  

कौन है ‘क्वीन’ का पार्टनर नेता या अभिनेता, प्यार में हैं कंगना रनौत         

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें