28.8 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमबॉलीवुडNCB का शाहरुख़ खान के बेटे पर बड़ा आरोप,आर्यन ड्रग्स ब्रिक्री में...

NCB का शाहरुख़ खान के बेटे पर बड़ा आरोप,आर्यन ड्रग्स ब्रिक्री में हैं शामिल 

Google News Follow

Related

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को ड्रग्स मामले में कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। उसने कोर्ट को बताया कि भले ही शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान से ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है, लेकिन वे इस साजिश में शमिल हैं। आर्यन खान ने यह काबुल किया है कि वह चरस लेता है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोर्ट को बताया कि आर्यन खान के साथ गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट के पास से 6 ग्राम चरस बरामद की गई जिसे दोनों क्रूज पर लेने वाले थे। एनसीबी ने आर्यन के जमानत का भी विरोध किया।

इस दौरान एनसीबी ने कहा कि विदेशों में लेनदेन से संबंधित जांच की जांच की जानी चाहिए और जांच की जा रही है। विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) अदालत आर्यन खान और अन्य की जमानत याचिका पर दोपहर 2:45 बजे सुनवाई फिर से शुरू करेगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह के अदालत में पेश होने की संभावना है।

एनसीबी ने मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में फिल्म निर्माता और बांद्रा के बिल्डर इम्तियाज खत्री को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह तीसरी बार है जब उन्हें एनसीबी ने तलब किया है। मंगलवार को इम्तियाज खत्री से एनसीबी ने तीन घंटे तक पूछताछ की और फिर जाने दिया। उन्हें फिर से एजेंसी के सामने पेश होना होगा क्योंकि उनका विस्तृत बयान दर्ज किया जाना बाकी है।

एनसीबी ने यह भी कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने क्रूज शिप पर ड्रग्स का सेवन किया। यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत भारत में एक अपराध है। एनसीबी ने आर्यन खान पर अवैध ड्रग्स की बिक्री और इसे रखने का भी आरोप लगाया है। मालूम हो कि मुंबई -गोवा जाने वाले एक क्रूज से शाहरुख़ खान के बेटे औय अन्य को ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें