25 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमबॉलीवुडसलमान खान की 'KKBKKJ' की खराब ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन

सलमान खान की ‘KKBKKJ’ की खराब ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म 'KKBKKJ' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इन दिनों काफी सुर्खियों में रही। ये फिल्म गत 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बम्पर एडवांस बुकिंग भी हुई तो वहीं इस फिल्म को देखने के लिए सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस फिल्म के साथ सलमान खान ने करीब 3 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी की है। लेकिन इस फिल्म को उनकी बाकी फिल्मों की तरह धमाकेदार ओपनिंग नहीं मिली।

सलमान खान की इस फिल्म को ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया था। हालांकि फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये उनकी अभी तक की फिल्मों के हिसाब से बहुत ही छोटा आंकड़ा है।

वहीं ईद पर रिलीज होने वाली सलमान की पिछली फिल्म ‘भारत’ ने अपने ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘भारत’ के मुकाबले ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई करीब 30 करोड़ रुपये कम है। कयास लगाए जा रहे है कि सलमान खान की इस नई फिल्म को ईद के दिन ज्यादा संख्या में लोग देखने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल देखा जा सकता है। अगर वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाती है तो इसका बॉक्स ऑफिस पर चल पाना मुश्किल हो जाएगा।

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को भारत में 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेशों में इसे 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी, जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी देखें 

KKBKKJ: सलमान खान के छोटू फैंस के लिए नया गाना ‘Lets dance Chotu Motu’

सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की बम्पर एडवांस बुकिंग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,200फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें