28.2 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमबॉलीवुडपोर्नोग्राफी मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति को किया...

पोर्नोग्राफी मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति को किया गिरफ्तार

Google News Follow

Related

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी रैकेट केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार की रात की गई। इस केस में राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में राज के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का मामला दर्ज किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की पिछले कुछ महीनों से जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा इस केस में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रकाशित करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इससे पहले मामले में उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था जिसका कहना था कि वह कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है। उमेश का नाम मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
उसे छह फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उमेश कामत इंग्लैंड स्थित एक कंपनी के लिए कॉर्डिनेटर के रूप में काम करता था। वह गहना वशिष्ठ से अश्लील वीडियो लेता था और उन वीडियो को इंग्लैंड स्थित कंपनी में भेजता था जिसे ‘हॉटशॉट्स’ नाम के ऐप पर अपलोड किया जाता था। 4 फरवरी को छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। मलाड (पश्चिम), मड क्षेत्र के एक बंगले में अश्लील वीडियो बनाया जाता था। पुलिस ने शुरुआती छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें रोवा खान उर्फ यास्मीन थी जिसने खुद को निर्माता-निर्देशक होने का दावा किया था। फोटोग्राफर मोनू शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतिभा नलवाडे, एक्टर अरिश शेख और भानु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,275फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें