32 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमबॉलीवुडशिल्पा शिरोडकर भी कोरोना संक्रमित

शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना संक्रमित

Google News Follow

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने गुरुवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी। उन्होंने लिखा, ‘‘चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।’’ शिल्पा शिरोडकर, कोविड-19 रोधी टीका सबसे पहले लगवाने वाली भारतीय हस्तियों में शामिल थीं।

वह अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था। उन्होंने लिखा, ‘‘ आप सभी सुरक्षित रहें, टीका लगवाएं और नियमों का पालन करें.. आपकी सरकार को पता है कि आपके लिए क्या बेहतर है।’’ भारत की बात करें तो इन दिनों महाराष्ट्र में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 मामले सामने आए, जिनमें से 85 लोग ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित थे।

अर्जुन और अंशुला कोरोना पॉजिटिव
इसके पहले बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर व उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर व दामाद करण बुलानी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी होम क्वारन्टीन हैं। जबकि मलाइका अरोड़ा के कोरोना टेस्ट किया गया है। अर्जुन कपूर का घर बीएमसी ने सील कर दिया है। इससे पहले निर्माता- निर्देशक करण जौहर की पार्टी में गईं करीना कपूर, अमृता अरोड़ा सहित कई सेलिब्रेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। बीएमसी ने करीना, अमृता, करण सहित चार लोगों की बिल्डिंग बीएमसी ने सील कर दिया था।

ये भी पढ़ें 

नोरा फतेही कोरोना पॉजिटिव

‘मुसलमानों को डराया जा रहा’   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें