29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक!

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक!

 एक दिन में आए 3928 मामले

Google News Follow

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी। अब इस महामारी की तीसरी लहर भी इसी शहर से दस्तक देती दिखाई दे रही है। महानगर में अचानक कोरोना संक्रमण बढ़ गया है। बुधवार को मुंबई में कोरोना के 2510 मरीज मिले थे। गुरुवार को इनकी संख्य़ा बढ़ कर 3 हजार 928 हो गई।

बुधवार को 51843 लोगों का टेस्ट किया गया था। पिछले एक सप्ताह में  मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। महानगर में सात दिनों के दौरान कोरोना के 7660 केस मिले हैं। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने अनुसार मरीजों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। इसलिए टेस्टिंग बढ़ाई गई है कि संक्रमण ज्यादा न फैलने पाए। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी की तैयारी पूरी है।

 उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर बेहद कम है। बुधवार को 2510 संक्रमित मिलने जबकि केवल एक कोरोना मरीज की मौत हुई थी। हालांकि ग्रोथ रेट चिंता का विषय है जो बढ़कर 0.10 प्रतिशत हो गया है। जबकि डबलिंग रेट घट कर 682 दिन रह गया है। 23 दिसंबर को मुंबई में एक दिन में 602 मरीज मिले थे। पर 30 दिसंबर को नए संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3 हजार 928 हो गई।

विखेपाटील-हर्षवर्धन पाटील कोरोना संक्रमित
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। विखे पाटिल बीते 28 दिसंबर को पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील की बेटी की शादी में शामिल हुए थे। हर्षवर्धन पाटील भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विखे पाटिल ने ट्विट कर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें। वे बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन, सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल समेत बीजेपी पदाधिकारियों के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें 

 

मुंबई में सात जनवरी तक धारा 144 लागू 

कलवा दिवा स्लो कॉरिडोर पर 24 घंटे के इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक से कई ट्रेनें हुई रद्द

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें