33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमबॉलीवुडसोनू सूद की सरकार से अपील,बच्चों को दें मुफ्त शिक्षा

सोनू सूद की सरकार से अपील,बच्चों को दें मुफ्त शिक्षा

Google News Follow

Related

सोनू सूद का यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस सहित सितारों ने भी उनकी वीडियो पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। करणवीर बोहरा, अर्जुन बिजलानी , अनुज सचदेवा ने कॉमेंट कर सोनू सूद के पहल की तारीफ की है।लयाद दिला दें कि सोनू सूद कोरोना काल में पिछले एक साल से लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। कोविड 19 की दूसरी लहर के दौरान भी एक्टर लोगों तक मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद कर रहे है कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। इस मुश्किल हालातों का सामना करते हुए बहुत सारे लोग अपने प्रियजनों को खो दिया है। मेरे सामने ऐसे कई मामले सामने आए हैं,जिसमें 10 या 12 साल की उम्र के बच्चे माता-पिता खो चुके हैं और उनका भविष्य हमारे समाज के लिए एक बड़ी चिंता है।सोनू ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा है कि इन बच्चों की शिक्षा नि: शुल्क होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की शिक्षा निजी या सरकारी स्कूलों में हो, स्नातक की डिग्री हो, मेडिकल हो या इंजीनियरिंग हो, बिल्कुल मुफ्त होना चाहिए ताकि उनका उज्ज्वल भविष्य हो सके। अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा , ‘हर उस व्यक्ति को साथ आने की जरूरत है जिन्होंने इस महामारी में अपने किसी प्रियजन को खो दिया है।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें