29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबिजनेस1 मई से गैस सिलेंडर की कीमत व वैक्सीनेशन नियमों में होगा...

1 मई से गैस सिलेंडर की कीमत व वैक्सीनेशन नियमों में होगा फेरबदल

Google News Follow

1 मई से बैंकिग, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, कोरान वैक्सीनेशन से जुडे़ कई तरह के नियम बदल जाएंगे। इनका सीधा आपकी की जेब पर पड़ेगा  कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 1 मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इस चरण के टीकाकरण अभियान में सरकार ने कई नियम बदले हैं।

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती हैं। एक मई को भी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी। कीमतों में या तो फिर इजाफा होगा या कटौती होगी।

एक्सिस बैंक के अगर आप ग्राहक हैं तो 1 मई से फ्री लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर मौजूदा समय की तुलना में डबल चार्ज देना पड़ेगा। इसके अलावा भी बैंक ने अन्य सर्विसेज के लिए चार्ज पहले से बढ़ा दिया है। एक्सिस बैंक के ईजी सेविंग्स स्कीम्स वाले अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।

बीमा नियामक इरडा ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की कवर राशि को दोगुना कर दिया है।बीमा कंपनियों को 1 मई तक 10 लाख रुपये तक की कवर वाली पॉलिसी पेश करनी होगी। बता दें बीते साल 1 अप्रैल से शुरू होने वाली आरोग्य संजीवनी स्टैंडर्ड पॉलिसी का ज्‍यादा से ज्‍यादा कवरेज सीमा 5 लाख रुपए तक ही थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें