रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। हालांकि, अब उन्होंने डायरेक्शन के फील्ड में भी अपना नाम बना लिया है। 2024 में रिलीज़ हुई ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म में रणदीप के डायरेक्शन की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
‘हर स्टेज पर चुनौतियों का सामना किया’
नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बाद रणदीप हुड्डा इमोशनल होते दिखे। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए कभी न भूलने वाला पल है।” उन्होंने आगे कहा, “इस फिल्म के लिए मुझे आम तौर पर जितनी मेहनत करनी पड़ती है, उससे कहीं ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी। फिल्म बनाने के हर स्टेज पर नए चैलेंज थे। हालांकि, पूरी टीम के सपोर्ट से हमने सभी मुश्किलों को पार कर लिया। एक एक्टर, को-राइटर और पहली बार डायरेक्टर के तौर पर, मैंने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया। वीर सावरकर की कहानी को दर्शकों तक ईमानदारी से पहुंचाना मेरे लिए एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी।”
महेश मांजरेकर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे
यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, रणदीप हुड्डा के साथ सावरकर की पत्नी यमुनाबाई सावरकर का रोल निभा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, महेश मांजरेकर पहले इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि, कुछ पर्सनल कारणों से उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया और बाद में रणदीप हुड्डा ने डायरेक्शन का काम संभाला। 2024 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के डायरेक्शन को लेकर कई विवाद हुए थे। ऐसी चर्चा थी कि डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने फ़िल्म बीच में ही छोड़ दी थी। महेश मांजरेकर ने उस समय फ़िल्म को डायरेक्ट न करने का कारण भी बताया था। उन्होंने कहा था कि रणदीप हुड्डा के साथ अनबन के कारण उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया था।
इसे किस OTT प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकता है?
लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 31 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर आपने अभी तक ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ नहीं देखी है, तो आप यह फ़िल्म ZEE5 और JioTV पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-



