‘धुरंधर’ की लोकप्रियता से हिल गई YRF की नींव; आलिया भट्ट की आगामी ‘अल्फ़ा’ की कहानी बदली ?

YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया की असैसिन अंदाज में होगी एंट्री, बचपन से किलिंग मशीन बनी लड़की की कहानी पर आधारित होगी फिल्म

‘धुरंधर’ की लोकप्रियता से हिल गई YRF की नींव; आलिया भट्ट की आगामी ‘अल्फ़ा’ की कहानी बदली ?

The popularity of 'Dhurandhar' has shaken YRF's foundation; has the story of Alia Bhatt's upcoming 'Alpha' been changed?

अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में यह चर्चा थी कि YRF स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म भी हमेशा की तरह भारत-पाकिस्तान के संयुक्त मिशन या दोनों देशों के बीच की ‘प्रेम-सहयोग’ की कहानी पर आधारित हो सकती है। हालांकि अब सामने आई नई जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट की फिल्म किसी नए तरीक़े से कहानी पेश करेगी। जबकी क्रिटिक्स का कहना है की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी ताकतवर कहानी आधारित फिल्म के कारण YRF के नर्रेटिव लेखन को तगड़ा झटका लगा है, जिसके चलते प्रोडक्शन हाऊस को फिल्म की कहानी में बदलाव करने पड़ें है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अल्फा’ अब किसी भारत-पाकिस्तान संयुक्त मिशन या कूटनीतिक मेल-मिलाप की कहानी नहीं होगी, जैसे की पठान फिल्म में एक भारतीय जासूस और एक पाकिस्तानी ISI एजेंट मिलकर भारत को एक बदमाश और  नाराज़ पुराने RAW एजेंट से बचाते हैं, या फिर टाइगर सीरीज की तरह भारतीय (RAW) और पाकिस्तानी (ISI) एजेंट के प्यार में पड़ने, अपनी एजेंसियों को छोड़ने, या एक कॉमन ग्लोबल टेररिस्ट दुश्मन से लड़ने के लिए एक्टिव रूप से मिलकर काम करते है।

इसके बजाय यह फिल्म एक ऐसे महिला किरदार की ओरिजिन स्टोरी पेश करेगी जिसे बचपन से ही एक घातक हत्यारी या असैसिन बनने के लिए तैयार किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार पारंपरिक जासूस (स्पाई) के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित किलर के रूप में दिखाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे बचपन से ही एक “किलिंग मशीन” बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उसे किसी पर भरोसा न करना, अकेले रहना और हर हाल में जीवित रहना सिखाया गया। कठिन परिस्थितियों और हिंसक प्रशिक्षण से गुजरी यह लड़की आगे चलकर दुनिया की सबसे खतरनाक हत्यारों में से एक बन जाती है।

धुरंधर भी एक स्पाई फिल्म थी, जिसकी कहानी शैली को मिली सफलता ने फिल्म प्रशंसकों की इच्छा का रुख दिखा दिया है। इसी वजह से ‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स को अब अपनी फिल्मों से अलग रास्ता अपनाना पड़ रहा है। भारतीय फिल्म चहेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवाद से ‘घर में घुसकर बदला लेने’ की कहानियों को प्राथमिकता देना शुरू किया है, जिस वजह से YRF अपनी फिल्म में न तो भारत-पाकिस्तान की संयुक्त कार्रवाई दिखाना चाहती है और न ही दोनों देशों के बीच दोस्ती या सुलह की कोई कहानी दिखाना चाहती है। हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि फिल्म में सीमा पार सहयोग और कूटनीतिक रिश्तों को प्रमुखता देने जैसी घिसीपिटी कहानी लाई जाएगी, लेकिन निर्माताओं से जुड़े सूत्रों ने इन दावों को खारिज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का नैरेटिव पूरी तरह एक्शन और मिशन-आधारित होगा। इसमें भारत को अपने दुश्मनों का मुकाबला खुद करते हुए दिखाया जाएगा। कहानी को कूटनीतिक समाधान या मेल-मिलाप के बजाय एक सख्त और आक्रामक एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल ने किया है। पहले यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 3 जुलाई कर दी। चाहे धुरंधर की सफलता से डरकर कहानी बदली गई हो या फिर YRF प्रोडक्शन के कहानी लेखन में आया स्वतः सुधार हो, निर्माताओं की ओर से जारी संकेतों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि बॉलीवुड में पाकिस्तान से प्रेम और भारतीय सेना अधिकारियों पर कीचड़ उछालने वाली कहानियों को दर्शकों का समर्थन नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

 

बंगाल की खाड़ी में 4.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किलोमीटर गहराई में दर्ज हुए झटके

सलमान खान की टीम ने ‘काला हिरण’ फिल्म को भेजा कानूनी नोटिस

केरल में मानसून का आगमन टला! क्या है नया अनुमान?

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में ‘सेक्शन 301’ अटकाव का सबसे बड़ा मुद्दा

Exit mobile version