31.5 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमबॉलीवुडसलमान खान की टीम ने ‘काला हिरण’ फिल्म को भेजा कानूनी नोटिस

सलमान खान की टीम ने ‘काला हिरण’ फिल्म को भेजा कानूनी नोटिस

ब्लैकबक शिकार केस से प्रेरित होने के दावों के बीच मेकर्स और सलमान खान की लीगल टीम आमने-सामने

Google News Follow

Related

अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित बताए जा रहे फिल्म प्रोजेक्ट ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही सलमान खान की लीगल टीम ने इसके निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजते हुए फिल्म की रिलीज रोकने और उससे जुड़े सभी प्रचार सामग्री को हटाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नोटिस में फिल्म के पोस्टर, प्रमोशनल मटीरियल और अन्य सार्वजनिक प्रचार सामग्री को तत्काल हटाने की बात कही गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों का पालन नहीं किया गया तो आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj changra (@changraraj.16)

फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं, जो पहले भी विवादित और चर्चित विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या की घटना से प्रेरित एक फिल्म का निर्माण किया था। अब ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर शुरू हुआ यह कानूनी विवाद फिल्म के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है। फिल्म निर्धारित समय पर रिलीज होगी या नहीं, इसे लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Latest and Breaking News on NDTV

इस पूरे विवाद के बीच जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया है। पोस्टर में एक प्रमुख किरदार को लाल और नीले रंग की पृष्ठभूमि के सामने रहस्यमयी और प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है, जिससे यह एक सस्पेंस और एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म प्रतीत होती है।

फिल्म के निर्देशक भरत एस श्रीनेत ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उदयपुर फाइल्स ने लड़ना सिखा दिया है अब डर नहीं लगता।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म वास्तविक जीवन की कानूनी लड़ाइयों और एक्शन से भरपूर घटनाओं से प्रेरित है। उनके अनुसार, फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति और तकनीक के साथ तैयार किया गया है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।

वहीं, कानूनी नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्माता अमित जानी ने आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य फिल्म से जुड़े लोगों को डराना और दबाव बनाना है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि “इस नोटिस का मकसद सलमान खान की स्टार पावर का इस्तेमाल करके लोगों पर पीछे हटने का दबाव बनाना है।”

हालांकि, अमित जानी के इन आरोपों पर अभी तक सलमान खान या उनकी कानूनी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि फिल्म का शीर्षक और इसकी कहानी सलमान खान से जुड़े लंबे समय से चल रहे ब्लैकबक शिकार मामले की ओर संकेत करती दिखाई देती है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अब तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि फिल्म उस मामले पर किस सीमा तक आधारित है। ऐसे में फिल्म की कहानी और उसके वास्तविक घटनाओं से संबंध को लेकर उत्सुकता और विवाद दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

पीठ-गर्दन में अकड़न और गड़बड़ रहता है पेट? ‘सरलमत्स्यासन’ से मिलेगी राहत!  

आसाम: लव जिहाद आरोपी आसिफ की पुलिस एनकाउंटर में मौत ; मर्डर वेपन बरामद करने गई टीम पर चलाई थी गोली

‘तुम बिलकुल पागल हो’ लेबनान में बढ़ते संघर्ष पर ट्रंप की नेतन्याहू से नाराजी

मट्ठे के आलू: पेट के लिए फायदेमंद, अब Gen Z ट्विस्ट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें