29.5 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'Heart Of Stone' का ट्रेलर...

अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘Heart Of Stone’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में की थी फिल्म की शूटिंग।

Google News Follow

Related

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म है, यह पहली बार है जब आलिया किसी हॉलीवुड फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं। जिसे निभाते हुए वह काफी दमदार भी लग रही हैं।

इस फिल्म में गैल गैडोट और जेनी डॉर्नन लीड रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। गैल गैडोट को एक्शन से लेकर खतरनाक स्टंट तक करते हुए देखा जा रहा है। हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट एक सीक्रेट एजेंट हैं। जो अपने मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कई चीज़ों से गुजरती हुई नजर आने वाली हैं। ट्रेलर की शुरुआत में बोले गए डायलॉग काफी दमदार हैं।

हार्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर के शुरु में कहा गया है कि “आप जानते हैं कि आपको किस चीज के लिए साइन अप किया है।” कोई दोस्त नहीं, कोई रिश्ता नहीं… हम क्या करते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है। जब सरकारें विफल होती हैं, तो केवल चार्टर ही बचता है। ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “हार्ट ऑफ स्टोन, 11 अगस्त @netflix @netflixindia. ट्रेलर देखने के बाद लोग आलिया की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

हार्ट ऑफ स्टोन इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में इस फिल्म की शूटिंग की थी। इस तरह आलिया के लिए ये फिल्म काफी खास है। आलिया इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए ब्राजील गई थीं। साथ ही फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट के साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया है। वहीं आलिया की बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो इसी साल उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी रिलीज होने वाली है।

ये भी देखें 

फिल्म आदिपुरुष को लेकर आप ने जताई नाराजगी, कहा हिंदू धर्म का अपमान

​ क्या एकनाथ शिंदे ‘आदिपुरुष’ में हैं? इंटरनेट यूजर्स ने की मुख्यमंत्री की बंदर से तुलना​ !

कर्नाटक के बाद अब हैदराबाद में बुर्का विवाद, छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

यूथ कांग्रेस की बैठक में हंगामा; दो गुटों ने एक दूसरे को कुर्सियों से पीटा !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें