29.2 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक के बाद अब हैदराबाद में बुर्का विवाद, छात्राओं को परीक्षा देने...

कर्नाटक के बाद अब हैदराबाद में बुर्का विवाद, छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

तेलंगाना के गृह मंत्री बोले- छोटे कपड़े न पहनो।

Google News Follow

Related

कर्नाटक में हिजाब का विवाद होने के बाद अब इसकी आंच पर पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पहुंचती दिखाई दे रही है। दरअसल हैदराबाद के एक कॉलेज में बुर्का पहनकर एग्जाम देने गई छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने से रोकने का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा और बुर्का उतारने के बाद ही एग्जाम में बैठने दिया गया।

यह घटना शुक्रवार, 16 जून की है जब हैदराबाद के केवी रंगारेड्डी महिला डिग्री कॉलेज में मुस्लिम छात्राएं बुर्का पहनकर परीक्षा देने आई थीं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। छात्राओं ने बताया कि उन्हें बुर्का उतारने के लिए फोर्स किया गया और कहा गया कि एग्जाम हाल में बुर्का पहनकर नहीं जा सकते। अंदर आणा है तो बुर्का उतारकर आना होगा, एग्जाम खत्म होने के बाद बाहर फिर पहन सकते हैं।

इस मामले को लेकर तेलंगाना के गृह मंत्री महबूब अली से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी अपनी पसंद के कपड़े पहनने की छूट है लेकिन छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिससे हालात खराब होते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि औरतों को खास तौर से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कम कपड़े से परेशानी होती है।

मंत्री महबूब अली ने कहा कि हमें अपने सांस्कृतिक ड्रेस की इज्जत करनी चाहिए। औरतों को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, जब मंत्री महोदय से कॉलेज में बुर्का पहनकर जाने से रोकने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कहीं भी बुर्का पहनने पर रोक नहीं है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।

ये भी देखें 

केदारनाथ त्रासदी के 10 साल पूरे, वो खौफनाक मंजर जब चारों तरफ़ छा गई थी तबाही

‘कुएं में कूद जाऊंगा, पर…’ जब कांग्रेस नेता के प्रस्ताव पर गडकरी ने दिया था जवाब

फिल्म आदिपुरुष को लेकर आप ने जताई नाराजगी, कहा हिंदू धर्म का अपमान

अमेरिका में रहनेवाले शख्स ने अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवाया पीएम मोदी का नाम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें