29 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमधर्म संस्कृतिफिल्म आदिपुरुष को लेकर आप ने जताई नाराजगी, कहा हिंदू धर्म का...

फिल्म आदिपुरुष को लेकर आप ने जताई नाराजगी, कहा हिंदू धर्म का अपमान

रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार को रिलीज हो गई है।

Google News Follow

Related

आम आदमी पार्टी ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर नाराजगी जाहिर की है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार, 17 जून को कहा, “बीजेपी अपनी घटिया राजनीति के लिये मां सीता और श्री राम का अपमान कर रही है। मां सीता, श्री राम और हनुमान का नाम लेते ही सभी हिंदुओं का सिर सम्मान से झुकता है। हमारे ऐसे भगवान पर इन्होंने घटिया फिल्म बनाने का काम किया है।”

उन्होंने कहा फिल्म के घटिया डायलॉग से हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है। बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने आगे कहा, “फिल्म पुष्कर धामी, नरोत्तम मिश्रा, सीएम योगी, शिवराज चौहान, एकनाथ शिंदे, मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से बनी है। ये लोग ना राम के हैं, न आम के हैं और न किसी काम के। इस फिल्म में सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया गया है। संजय सिंह ने आगे कहा पीएम मोदी, अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं को भगवान का अपमान करने के लिए सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस दौरान कई सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ रही। हालांकि, फिल्म को इसके वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) की गुणवत्ता और कुछ डायलॉग के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। बावजूद इसके फिल्म ने सिर्फ भारत में 120 से 140 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

ये भी देखें 

‘कुएं में कूद जाऊंगा, पर…’ जब कांग्रेस नेता के प्रस्ताव पर गडकरी ने दिया था जवाब

जूनागढ़ में दरगाह को हटाने दी नोटिस, मुस्लिमों ने बरसाए पुलिस पर पत्थर    

अमेरिका में रहनेवाले शख्स ने अपनी कार के नंबर प्लेट पर लिखवाया पीएम मोदी का नाम

के.चंद्रशेखर राव के राज्य में पार्टी के विस्तार को लेकर सत्ता प्रतिष्ठान चिंतित है?

अजित पवार ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा उनके कारण ही बीजेपी की सरकार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,128फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें