28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबॉलीवुडहमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं

हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले कई दिनों से अपने पति राज कुंद्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, आपको बता दें, राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से शिल्पा शेट्टी को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही थीं. जहां आज एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए इस केस को लेकर एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके बारे में लगातार कई सारी खबरें मीडिया में दिखाई जा रही हैं,जहां उन्हें लेकर कहीं सवाल हो रहे हैं तो कई लोग उन्हें और उनके परिवार को मिलकर ट्रोल भी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपना पक्ष किसी के सामने नहीं रखा है।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ”जिस वजह से जो लोग मीडिया में उनके को लेकर कई सारी बातें कर रहे हैं वो बहुत गलत कर रहे हैं, मैं किसी के सामने कुछ नहीं कहने वाली हैं, मुझे भारतीय न्यायपालिका और मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर पूरा भरोसा है. एक परिवार के रूप में, हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक एक मां होने के नाते अनुरोध करती हूं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, आधी-अधूरी जानकारी की मदद से टिप्पणी करने से बचें”एक्ट्रेस अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा है ”मैं गर्व से अपने देश के कानून का पालन करती हूं, जहां मैं पिछले 29 साल से मेहनत से इंडस्ट्री में अपना काम कर रही हूं।

जिस वजह से लोगों ने मुझमे अपना भरोसा दिखाया है. मैंने कभी किसी को निराश नहीं किया है. इसलिए मैं सबसे अनुरोध करती हूं कि इस वक्त मेरे पूरे परिवार को प्राइवेसी की जरूरत है, आप सभी मेरे परिवार का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का भी सम्मान करें. हमें किसी मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं है, हमें अपने कानून पर पूरा भरोसा है।

7 अगस्त तक के लिए टली राज कुंद्रा की बेल की सुनवाई

अश्लील कंटेंट बनाने और बेचने के मामले में राज कुंद्रा को न्यायिक हिरासत से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, राज कुंद्रा ने न्यायिक हिरासत के फैसले को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी, बॉम्बे हाई कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद जस्टिस गड़करी ने राज कुंद्रा की जमानत अर्जी की सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया है, अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें