28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई-लंदन एयर इंडिया उड़ान में तकनीकी खराबी, करीब सात घंटे की देरी

मुंबई-लंदन एयर इंडिया उड़ान में तकनीकी खराबी, करीब सात घंटे की देरी

हवाईअड्डे पर फंसे रहे यात्री

Google News Follow

मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 शनिवार (8 नवंबर 2025) की सुबह तकनीकी खराबी के कारण करीब सात घंटे तक विलंबित रही, जिसके चलते यात्रियों को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह उड़ान सुबह 6:30 बजे लंदन हीथ्रो के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ़ से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या पाई गई।

शुरुआती घोषणा में यात्रियों को केवल 30 मिनट की देरी की जानकारी दी गई थी। लेकिन बोर्डिंग लगभग 6 बजे शुरू हुई, और सभी यात्रियों के सीट लेने के बाद भी विमान एक घंटे से अधिक समय तक रनवे पर स्थिर खड़ा रहा। बाद में क्रू सदस्यों ने यात्रियों को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण उन्हें सुरक्षा के मद्देनज़र विमान से उतरना होगा।

करीब 8:15 बजे सभी यात्रियों को पुनः टर्मिनल पर लौटाया गया और हैंड बैगेज की दोबारा जांच की गई। कई यात्रियों ने रातभर जागने और फ्लाइट समय में बार-बार बदलाव के कारण थकान और असुविधा की शिकायत की। एयरलाइन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह व्यवधान विमान संबंधी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है और इसका एयर इंडिया की मेन्टेनेंस और सेफ्टी सिस्टम (AMSS) से कोई संबंध नहीं है। इंजीनियरों की टीम द्वारा विमान की विस्तृत जांच जारी रहने के दौरान ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की सहायता में लगा रहा।

इसके बाद एयर इंडिया ने घोषणा की कि उड़ान का नया प्रस्थान समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों को लाउंज में भोजन और अन्य सुविधाएँ प्रदान की गईं।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया,“मुंबई से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI129 को पुशबैक के बाद एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते वापस लौटाना पड़ा। यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की जा रही है। इस बीच क्रू सदस्य फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के तहत तुरंत उड़ान संचालन नहीं कर सकते।”

बयान में आगे कहा गया, “हमें यात्रियों को हुई असुविधा का खेद है। हमारी टीम यात्रियों को भोजन, सहायता और सुविधाओं के साथ हर संभव सहयोग दे रही है। एयर इंडिया के लिए यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।” फ्लाइट के पुनः प्रस्थान की अंतिम पुष्टि तकनीकी निरीक्षण पूरा होने के बाद ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

कौन है…अफ्रीकानर जिनके लिए ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन का किया बहिष्कार?

“बिहार को ‘हैंड्स अप’ गैंग नहीं, स्टार्टअप्स की जरूरत है”

अमेरिकी GE Aerospace से 113 जेट इंजन खरीदेगा भारत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें