24 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमबिजनेसआकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय

आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय

बिजनेस को जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ा रहे 'आकाश अंबानी'

Google News Follow

Related

देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम मैगजीन ने टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह दी है। उन्हें लीडर्स श्रेणी में चुना गया है। इसके साथ ही आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शुमार होने वाले अकेले भारतीय हैं। टाइम्स मैगजीन की तरफ से जारी किए गए इस लिस्ट में देश दुनिया के अलावा उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी गई है। 2022 की टाइम100 लिस्ट में उद्योगपतियों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, संगीतकारों, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, उच्च स्तरीय व्हिसल-ब्लोअर्स और उच्च सीईओ को भी शामिल किया गया है। बता देने कि बिजनेस बढ़ाने के लिए आकाश अंबानी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अरबों डॉलर की निवेश प्रक्रिया गूगल और फेसबुक के साथ पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  

दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी को मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी। और इसी वर्ष जून में उन्हें, भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो की कमान सौंप दी गई थी। इसके साथ ही 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है। वहीं रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की 5जी रोल आउट योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य पर लॉन्च की जाएगा।   

कंपनी की 5जी रोल आउट योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य जगहों पर लॉन्च किया जाएगा। अकेली जियो ही है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है जिससे 5जी नेटवर्क यानी चल सकता है। अमेरिका और यूरोप में 5जी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल है।

ये भी देखें 

अनंत अंबानी के हाथ एनर्जी बिजनस की पूर्ण प्रभुता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें