जेफ बेजोस को फिर पछाड़ कर गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स

रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अडानी की नेटवर्थ 131.3 अरब डॉलर

जेफ बेजोस को फिर पछाड़ कर गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में भारतीय दिग्गज गौतम अडानी का दबदबा कायम है। भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी एक बार फिर से दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अडानी की नेटवर्थ 131.3 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि बेजोस की नेटवर्थ 126.9 अरब डॉलर है। नेटवर्थ के मामले में उन्होंने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है।

टॉप-10 अरबपतियों की सूची में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की जगह बरकरार है। फोर्ब्स की सूची में वह 223.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बरकरार हैं। इस सूची में बर्रनार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली दूसरे नंबर पर हैं, जिनकी नेटवर्थ 156.5 अरब डॉलर है। सूची में 5वां नंबर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे का है, जिनकी नेटवर्थ 104.5 अरब डॉलर है। 6ठे नंबर पर बिल गेट्स हैं, जिनकी नेटवर्थ 102.9 अरब डॉलर है। 7वें नंबर पर लैरी एलिसन हैं, जिनकी नेटवर्थ 102.5 अरब डॉलर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें नंबर पर काबिज हैं। उनकी नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर है। लैरी पेज इस लिस्ट में 83.5 अरब डॉलर के साथ 9वें नंबर पर हैं। टॉप-10 में आखिरी हैं कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली, जिनकी लिस्ट 81.6 अरब डॉलर है।

वहीं फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की दौलत में इस साल तेजी से गिरावट देखने को मिली है। उनकी दौलत में 60 फीसदी से भी ज्यादा की कमी आ चुकी है। अभी दुनिया के अरबपतियों की सूची में मार्क जुकरबर्ग 36.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

ये भी देखें 

​PM​ ​मोदी ​ने​ ‘टाटा-एयरबस 295’ परियोजना का​ किया ​भूमिपूजन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version