28.4 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में"

“पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कड़ी चेतावनी

Google News Follow

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (18 अक्तूबर) को पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान का हर इंच अब भारत के ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता के भीतर आता है। उन्होंने यह बयान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल के पहले बैच के शुभारंभ के अवसर पर दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा,“ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस ने भारत की सुरक्षा के लिए अपनी उपयोगिता साबित की। जीत हमारे लिए कोई घटना नहीं, बल्कि हमारी आदत बन चुकी है। जो ऑपरेशन सिंदूर में हुआ, वह तो सिर्फ एक ट्रेलर था। लेकिन उस ट्रेलर ने ही पाकिस्तान को यह एहसास करा दिया कि अगर भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, तो और क्या कर सकता है, यह कहने की जरूरत नहीं है।”

उनके साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे, जिन्होंने लखनऊ स्थित एयरोस्पेस सुविधा से स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच को रवाना किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस अब भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम स्तंभ बन चुका है, जिसने यह विश्वास मजबूत किया है कि,“भारत के सपने अब हकीकत में बदले जा सकते हैं।”

ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने अपने नए इंटीग्रेशन और टेस्टिंग सेंटर, जो सरोजिनी नगर, लखनऊ में स्थित है, से मिसाइल सिस्टम का पहला बैच तैयार किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह अत्याधुनिक सुविधा 11 मई को उद्घाटित की गई थी और इसमें मिसाइल असेंबली, परीक्षण और क्वालिटी चेक के लिए आधुनिकतम तकनीक उपलब्ध है। सफल परीक्षणों के बाद मिसाइलों को भारतीय सशस्त्र बलों में तैनाती के लिए तैयार किया जाएगा।

राजनाथ सिंह के इस बयान को भारत की सामरिक क्षमता और आक्रामक प्रतिरोध नीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की तेज और निर्णायक कार्रवाई ने पाकिस्तान को गहरी चोट पहुंचाई थी, और अब ब्रह्मोस मिसाइल का यह नया चरण भारत की ‘सटीक प्रहार क्षमता’ (Precision Strike Capability) को और मजबूत करेगा। विश्लेषकों के अनुसार, यह संदेश न केवल पाकिस्तान के लिए बल्कि उन सभी देशों के लिए है जो भारत की सीमाओं या सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ की सोच रखते हैं।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका से जल्द नई व्यापार वार्ता को तैयार चीन, ट्रम्प बोले “100% टैरिफ टिकाऊ नहीं”

पेरू में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद आपातकाल की घोषणा की तैयारी,एक की मौत, दर्जनों घायल!

क्या पुतिन बिना गिरफ्तार हुए पहुंच पाएंगे हंगरी? ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर उठा सवाल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें