24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबिजनेसकोरोना काल में डोलो 650 की हुई रिकार्ड बिक्री, कई दवाओं को...

कोरोना काल में डोलो 650 की हुई रिकार्ड बिक्री, कई दवाओं को पीछे छोड़ा

Google News Follow
कोरोना की काल में दो साल से देश में लोग बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके लिए लोग पहले लोग क्रोसिन की दवा लेते थे, लेकिन दो सालों  में भारत के लोगों में  इन सबसे बचने के लिए डोलो 650 का सेवन कर रहे हैं। खबरों में कहा गया है कि डोलो 650 ने मार्च  2020 से अब तक 567 करोड़ रूपये की बिक्री हुई है। बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द आदि में उपयोग की जाने वाली अन्य दवाओं को डोलो 650 ने पीछे छोड़ दिया है।

 भारत में कोरोना काल के दौरान बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द की समस्या आने पर लोग सबसे अधिक डोलो 650 लिए हैं। जिसकी वजह से इसकी बिक्री काफी उछाल देखा गया में है। अब सोशल मीडिया में डोलो 650 के कई मीम्स देखे जा सकते हैं।

 एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी से पहले यानी 2019 में भारत में डोलो 650 के 7. 5 करोड़ पत्ते बेचे गए थे। लेकिन, कोरोना काल शुरू होने के बाद से  डोलो 650 की बिक्री जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जबकि 2021 के नवंबर में डोलो 650 की बिक्री दोगुना हो गई। यानी इस समय 14.5 करोड़ पत्ते बेचे गए।
बता दें कि 2020 में भारत में कोरोना की पहली लहर आई। वहीं दूसरी लहर 2021 में  आई जो पहली लहर की अपेक्षा ज्यादा भयानक थी। इसमें लगभग 3.5 करोड़ कोरोना के केस  सामने आये।  रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान डोलो 650 की 350 करोड़ गोलियां बेचीं गई।
ये भी पढ़ें 

 

आयुर्वेदिक दवा आयुर्कोरो-3 का कोरोना पर क्लिनिकल ट्रायल सफल 

16 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल स्टार्टअप डे 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें