ईरान के खिलाफ जारी अमेरिका और इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उबाल आया है। युद्ध के कारण शेयर बाजार में भी डर फैला हुआ है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में सोमवार(30 मार्च) में 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ देखने मिला।
शुरुआती कारोबार में S&P BSE Sensex 1,066.36 अंक टूटकर 72,516.86 पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty50 316.30 अंक गिरकर 22,503.30 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में यह गिरावट सुबह 9:21 बजे तक दर्ज की गई।
ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों का 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचना बाजार पर भारी दबाव डाल रहा है। इससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है और बिकवाली का दबाव बढ़ा है।
विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को इस समय अनुशासित और चयनात्मक रणनीति अपनानी चाहिए। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रहेगा, बजाय शॉर्ट-टर्म उछाल के पीछे भागने के। कुछ विशेषज्ञों का दावा है की नई खरीदारी तभी करनी चाहिए जब निफ्टी 24,000 के स्तर के ऊपर टिके, जो बाजार में सुधार का संकेत देगा।
शुरुआती कारोबार में कुछ शेयरों में हल्की तेजी भी देखने को मिली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 1.14% की बढ़त रही, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.46% और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 0.07% ऊपर रहे।
वहीं, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। एक्सिस बैंक 4.02% गिरा, कोटक महिंद्रा बैंक 3.68% नीचे आया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.17% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा ट्रेंट, बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में भी गिरावट देखी गई, जो बाजार में व्यापक कमजोरी को दर्शाता है।
बाजार में उतार-चढ़ाव का स्तर भी बढ़ गया है। इंडिया VIX में 5.55% की तेजी आई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.11% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.02% नीचे रहा।
विभिन्न उद्योग क्षेत्र के इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे। PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% से अधिक की गिरावट आई। ऑटो, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, रियल्टी और IT सेक्टर में भी कमजोरी देखी गई। हालांकि, मेटल, ऑयल एंड गैस और मीडिया सेक्टर में कुछ खरीदारी देखने को मिली, जो बढ़ते तेल के दामों के कारण आए सकारात्मक संकेत मालुम पड़ते है।
यह भी पढ़ें:
जानें कौन है IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
कुवैत: ईरान के बिजली और पानी संयंत्र पर हमले में भारतीय की मौत
IPL 2026: 13 साल बाद ओपनर मैच जीतकर धो दिया कलंक; तोड़े रिकार्ड्स
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही लोगों की तकदीर: पीएम मोदी
