26 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमक्राईमनामाविदिशा में 1000 साल पुराने पुरातत्व विभाग-संरक्षित विष्णु मंदिर में तोड़फोड़

विदिशा में 1000 साल पुराने पुरातत्व विभाग-संरक्षित विष्णु मंदिर में तोड़फोड़

प्राचीन प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है। जिले की सिरोंज तहसील के गोपालनगर गांव में स्थित लगभग 1000 वर्ष पुराने भगवान विष्णु के मंदिर में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर प्राचीन और नई दोनों पत्थर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया। यह मंदिर राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है और आसपास के कई गांवों के लिए गहरी धार्मिक और ऐतिहासिक आस्था का केंद्र माना जाता है।

घटना 8 और 9 फरवरी की रात की बताई जा रही है। रविवार (8 फरवरी )शाम आरती के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर और गर्भगृह को विधिवत बंद कर दिया था। सोमवार (9 फरवरी)सुबह जब पुजारी के छोटे भाई मोनू शर्मा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि दोनों गर्भगृहों के ताले भी तोड़ दिए गए हैं।

मंदिर के भीतर प्राचीन पत्थर की भगवान विष्णु की मूर्ति के पैर तोड़ दिए गए थे और उसे गर्भगृह में ही छोड़ दिया गया था। पास के गर्भगृह में स्थापित दूसरी, अपेक्षाकृत नई मूर्ति के भी पैर क्षतिग्रस्त पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई मूर्ति के टूटे हुए पैर दूसरी मूर्ति के पास रखे गए थे। इसके अलावा, मंदिर परिसर में मौजूद अन्य मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

मंदिर में रखी भगवान की पोशाकों वाली संदूक के सामान को भी बिखेरा गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने किसी कीमती वस्तु की तलाश की हो। हालांकि, मंदिर में न तो सोने-चांदी के आभूषण हैं और न ही कोई दान पेटी मौजूद है। ग्रामीणों के अनुसार, कई साल पहले प्राचीन मूर्ति का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके बाद मंदिर परिसर में नया गर्भगृह बनाकर नई मूर्ति स्थापित की गई थी। घटना की रात आरोपियों ने दोनों ही मूर्तियों को निशाना बनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitin Babele (@nitin.babele)

aघटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने गोपालनगर-दीकनखेड़ा मार्ग को जाम कर दिया और 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित धार्मिक स्थल की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरती गई।

दीकनखेड़ा थाना पुलिस और एसडीओपी सोनू डाबर मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ते देख विश्व हिंदू परिषद के नेता राकेश सक्सेना और जगदीश शाक्य भी गांव पहुंचे। बाद में सिरोंज एसडीएम हरिशंकर विश्वकर्मा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

विदिशा से डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मीडिया से बात करते हुए एसडीओपी सोनू डाबर ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

राज ठाकरे के ‘एक्स’ पोस्ट पर नितेश राणे का पलटवार, ‘शायद गलत जानकारी मिली है’!

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी, लूट के बाद कारोबारी की हत्या!

‘घूस खोर पंडत’ विवाद: हाईकोर्ट फैसला, मनोज-बाजपेयी फिल्म का बदलेगा शीर्षक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें