28.1 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमक्राईमनामापुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 15 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में कुल आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के कालेपड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की जान गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।

इस अचानक हुई घटना से पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, शराब पीकर घर लौटने के कुछ समय बाद कुछ लोगों के मुंह से झाग निकलने लगे, कुछ लोगों को चक्कर आने के बाद बाथरूम में गिर पड़े, जबकि कुछ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जहरीले स्पिरिट मिली शराब योगेश वानखेडे ने तैयार की थी। यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेचने के लिए पहुंचाई गई थी। दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और कालेपड़ल इलाके में जिन लोगों ने यह शराब पी थी, उनकी मुंह से झाग निकलने के बाद मौत हो गई। योगेश वानखेडे एक शातिर अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में गुरुवार को एक ही दिन में आठ लोगों की मौत हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी इलाके के दो अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित हाथभट्टी की देसी जहरीली शराब पीने के कारण इन लोगों की मौत हुई। नागरिकों का कहना है कि इलाके में अवैध हाथभट्टी शराब की खुलेआम बिक्री की जा रही थी।

यह भी पढ़ें:

स्वाद ही नहीं, ठंडक भी… ऐसे बनाएं सेहत से भरपूर दही-बूंदी रायता!

तेज आंधी और बारिश से बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

सिर्फ 10 मिनट में सीमा पार से घुस आते थे बांग्लादेशी; अवैध प्रवासियों ने खोले दलालों और ‘TMC’ कनेक्शन के राज

रुबियो के दौरे के बाद ट्रंप ही भारत के साथ संबंध ठीक कर सकते हैं : लिसा कर्टिस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें