31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमदेश दुनियास्वाद ही नहीं, ठंडक भी... ऐसे बनाएं सेहत से भरपूर दही-बूंदी रायता!

स्वाद ही नहीं, ठंडक भी… ऐसे बनाएं सेहत से भरपूर दही-बूंदी रायता!

यही वजह है कि गर्मियों में दही बूंदी रायता खाने की थाली का खास हिस्सा माना जाता है। खास बात है कि इसे बनाने की विधि भी बहुत आसान है।

Google News Follow

Related

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हल्का भोजन देना बेहद जरूरी होता है। तेज गर्मी में तला-भुना और भारी खाना न केवल पाचन पर असर डालता है, बल्कि शरीर में सुस्ती और थकान भी बढ़ा सकता है। ऐसे मौसम में दही बूंदी रायता एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है। ठंडी दही, हल्की मसालेदार बूंदी और ताजगी से भरपूर स्वाद वाला यह रायता शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है।

यही वजह है कि गर्मियों में दही बूंदी रायता खाने की थाली का खास हिस्सा माना जाता है। खास बात है कि इसे बनाने की विधि भी बहुत आसान है।

राजस्थान पर्यटन विभाग ने गर्मियों में बूंदी रायता को सबसे अच्छा विकल्प बताया है। यह स्वादिष्ट और ताजगी भरा व्यंजन गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और स्वाद की भी पूरी तृप्ति देता है। बूंदी रायता राजस्थान की पारंपरिक और लोकप्रिय डिश है। इसमें दही के साथ बूंदी मिलाई जाती है और हल्के मसालों, जीरा, पुदीना और धनिया से स्वाद बढ़ाया जाता है। एक ठंडा गिलास बूंदी रायता पीने के बाद गर्मी की थकान पूरी तरह उतर जाती है।

यह राजस्थान की संस्कृति और परंपरा का स्वाद भी है, जो रेगिस्तानी गर्मी में स्थानीय लोगों का पसंदीदा पेय-व्यंजन रहा है। बूंदी रायता शरीर को ठंडक देता है, दही प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है।

यह हल्का होता है, आसानी से पचता है और भारीपन नहीं देता। वहीं, गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बूंदी रायता तरल रूप में होने से शरीर को नमी और एनर्जी दोनों देता है।

पोषक तत्वों से भरपूर दही-बूंदी रायता राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। बूंदी से थोड़ी ऊर्जा और मसालों से एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। यह वजन नियंत्रण में भी मददगार है। गर्मी में हल्का भोजन खाने से वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है।

बूंदी रायता न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य की सुरक्षा भी करता है। इसे दोपहर के भोजन के साथ, शाम की चाय के साथ या रात के खाने में सलाद की तरह लिया जा सकता है। घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

बस ताजा दही लें, उसमें नमक, जीरा पाउडर, थोड़ी सी काली मिर्च और पुदीना मिलाएं। फिर बूंदी डालकर अच्छे से मिलाएं और ठंडा करके सर्व करें। गर्मी के मौसम में दाल-रोटी, चावल के साथ हल्का और ठंडक वाला बूंदी रायता और भी स्वाद बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें-

बोरीवली समस्याओं पर बीएमसी आयुक्त से विधायक संजय उपाध्याय ने की मुलाकात!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें