27.2 C
Mumbai
Thursday, July 23, 2026
होमराजनीतिPM मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "मैं 56...

PM मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “मैं 56 साल के किसी व्यक्ति की बात नहीं कर रहा हूं।”

Skyroot की तारीफ करते हुए PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

Google News Follow

Related

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक तरफ जहां भारत के पहले निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की युवा टीम की सराहना की। वहीं दूसरी ओर अप्रत्यक्ष रूप राहुल गांधी पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। स्काईरूट में काम करने वाली टीम की औसत उम्र 28 वर्ष है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं किसी 56 वर्षीय ‘युवक’ की बात नहीं कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि 28 साल के औसत उम्र वाले नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है। युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने कहा, “मुझे बताया गया कि ‘स्काईरूट’ स्टार्टअप में काम करने वाली पूरी टीम की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। ऐसे ही युवाओं ने यह कारनामा कर दिखाया है। मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूं।” गौरतलब है कि राहुल गांधी इस साल जून में 56 वर्ष के हुए हैं और कांग्रेस उन्हें अक्सर युवा चेहरे के रूप में पेश करती रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर तंज कसा।

युवाओं की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, “सिर्फ एक महीने में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, ऐसी कामयाबियां जिनसे हर नागरिक को गर्व महसूस होता है। चाहे राष्ट्रीय मंच हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर हो या अब अंतरिक्ष ही क्यों न हो, ये भारत के लिए सचमुच गर्व के पल रहे हैं।

पिछले साल मॉनसून सत्र से ठीक पहले, एक भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा था। और अभी कुछ दिन पहले ही एक युवा भारतीय स्टार्टअप ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की। दुनिया के बहुत कम देशों में ऐसा प्राइवेट उद्यम देखने को मिला है, भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में एक नई यात्रा शुरू की है। यह एक जबरदस्त सफलता है।

भारत की वैश्विक पहचान को हर जगह मान्यता और स्वीकार्यता मिल रही है। यह कोई संयोग नहीं है; यह एक संदेश है, एक मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उम्मीदें उतनी ही असीम हैं जितना कि खुद अंतरिक्ष।”

यह भी पढ़ें-

लॉर्ड्स का नया लॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,999फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें