31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामामुंबई में 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 45...

मुंबई में 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 45 गंभीर रूप से झुलसे  

मुंबई के गोरेगांव एमी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में लगी है। आग गुरुवार की रात लगभग ढाई बजे लगी।     

Google News Follow

मुंबई के गोरेगांव में गुरुवार की देर रात एक इमारत में आग लगने से  सात लोगों के मौत की खबर है। बताया जा है इस घटना में 45 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आग लगाने का कारण सामने नहीं आया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पा लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह आग मुंबई के गोरेगांव एमी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में लगी है। यह घटना गोरेगांव आजाद नगर की है। यह इमारत सात मंजिला है। यह आग गुरुवार  की रात लगभग ढाई बजे लगी।घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य तेज कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर लगभग फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था।

हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। जबकि स्थानीय लोगों के हवाले से बताया जा रहा है कि पार्किंग इलाके में रखे पुराने कपड़ों में लगी आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। पहले यह आग पहली मंजिल, उसके बाद दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। यहां आसपास रखे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, चार कार और 30 बाइक जलकर खाक हो गई  हैं।

वहीं ,इस घटना में 31 घायलों को एचबीटी ट्रामा अस्पताल और 15 लोगों को कूपर अस्पताल में एडमिट किया गया है।आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकानों और वाहनों में फ़ैल गई। लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए जऔर फंस गए। बताया जा रहा कि आग पर सुबह छह बजे काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें 
 

दिल्ली शराब घोटाला: संजय सिंह के 3 करीबियों पर शिकंजा, ED ने भेजा समन     

शिखर धवन ​का​ पत्नी ​से​ अदालत की टिप्पणी​ के बाद तलाक मंजूर !

NDA से अलग हुई पवन कल्याण की जनसेना, अब इस पार्टी से मिलाया हाथ  

“क्या यह आपातकाल है?” पत्रकारों पर छापेमारी पर सुप्रिया सुले का मोदी सरकार से सवाल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें