27.6 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली शराब घोटाला: संजय सिंह के 3 करीबियों पर शिकंजा, ED ने भेजा...

दिल्ली शराब घोटाला: संजय सिंह के 3 करीबियों पर शिकंजा, ED ने भेजा समन     

संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, विवेक त्यागी और कंवरबीर सिंह को ईडी ने  समन भेजा है। उनसे इस घोटाले से संबंधी पूछताछ की जा सकती है।     

Google News Follow

Related

दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके तीन करीबियों को प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने समन भेजा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस मामले से जुड़े कुछ बड़ा सुराग मिल सकता है। बता दें कि संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी  की हिरासत में भेज दिया गया है। संजय सिंह को बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से आप कार्यकर्ता बुधवार और गुरुवार को इस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किये। चंडीगढ़ में विरोध के दौरान आंसू गैस छोड़े गए।

बताया जा रहा है कि संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, विवेक त्यागी और कंवरबीर सिंह को ईडी ने  समन भेजा है। उनसे इस घोटाले से संबंधी पूछताछ की जा सकती है। सर्वेश मिश्रा के शुक्रवार को ही  ईडी के सामने पेश होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि ईडी तीनों को संजय सिंह के आमने सामने बैठकर पूछताछ करेगी। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि संजय सिंह को उनके करीबी सर्वेश सिंह द्वारा दो बार 2 करोड़ रुपये दिए गए।  इतना ही नहीं  संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को अरोपु अमित अरोड़ा की कम्पनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी में हिस्सेदारी भी दी गई। बताते चले कि सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

गौरतलब है कि, सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी अरविंद केजरीवाल से भ्रष्टाचार आंदोलन से ही जुड़े हुए हैं। सर्वेश मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। उसे 2022 में आप को ओर से उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाया था। इतना ही नहीं मिश्रा संजय सिंह का निजी सचिव भी है और टीबी चर्चाओं में भी आप की ओर से शामिल होता रहा है।  वहीं विवेक त्यागी दिल्ली का ही रहने वाला है। अक्सर उसे संजय सिंह के साथ देखा गया और उनकी गाडी भी चलाता है।

ये भी पढ़ें 

 

NDA से अलग हुई पवन कल्याण की जनसेना, अब इस पार्टी से मिलाया हाथ  

मेट्रो लाइन का कार्य का अंतिम चरण में : प्रधानमंत्री द्वारा बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई मेट्रो का उद्घाटन​ ? ​

शिखर धवन ​का​ पत्नी ​से​ अदालत की टिप्पणी​ के बाद तलाक मंजूर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें