26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाअमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 15 आधुनिक...

अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 15 आधुनिक पिस्तौल बरामद!

आरोपियों के कब्जे से कुल 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें नौ ग्लॉक 9 एमएम और छह .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं।

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस ऑपरेशन में एक नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी अमृतसर जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें नौ ग्लॉक 9 एमएम और छह .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगवाकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई कर रहा था।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने बताया, “यह ऑपरेशन हमारे सुरक्षा तंत्र की सतर्कता और दक्षता का उदाहरण है। हमारी टीमें सीमा पार से हो रही हर अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पंजाब पुलिस किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।”

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो उन्हें आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करवाता था। इसके बाद यह गिरोह इन हथियारों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बेचने के साथ-साथ अपराधों में उपयोग के लिए पहुंचाता था।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई इंटेलिजेंस-आधारित थी। उन्होंने कहा, “टीमों ने सटीक योजना बनाकर छापेमारी की और गिरोह के सभी सक्रिय सदस्यों को पकड़ लिया।” इस मामले में पुलिस स्टेशन कैंट, अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी हैं ताकि पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचा जा सके।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, राज्य में क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी नेटवर्क को खत्म करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। पुलिस ने कहा कि वह ऐसे संगठित अपराधों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि पंजाब में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

यह भी पढ़ें:

‘7-स्टार शीशमहल’ विवाद फिर लौटा: पंजाब में केजरीवाल पर लक्ज़री बंगले का आरोप!

स्पेल्लिंग की गलती से पकडे गए ‘आई लव मुहम्मद’ लिखने वाले !

सैम ऑल्टमैन ने 7 साल पहले की थी टेस्ला कार बुक, लंबे समय से कर रहे हैं रिफंड का इंतजार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें