28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाआवासीय कॉलनी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, होटल की तरह सजाए गए...

आवासीय कॉलनी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, होटल की तरह सजाए गए थे कमरे!

दो बोरे संवेदनशील पैकेट बरामद!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा नगर की एक आवासीय कॉलोनी में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे हाईटेक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई छापेमारी में 9 महिलाएं और 6 पुरुषों सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान जब पुलिस टीम मकान के भीतर दाखिल हुई, तो अंदर का दृश्य होटलनुमा सेटअप और हाईटेक कैमरों से लैस निगरानी सिस्टम के रूप में सामने आया। पुलिस ने मौके से संवेदनशील सामग्री से भरे दो बड़े बोरे भी बरामद किए हैं, जिनमें हजारों की संख्या में आपत्तिजनक पैकेट पाए गए। इससे रैकेट के व्यापक नेटवर्क की बात कही गई है।

इस रैकेट के खिलाफ कार्रवाई उस वक्त तेज की गई जब मुखबिर द्वारा सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी को गोपनीय सूचना दी गई कि एक मकान में संगठित रूप से देह व्यापार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, एसओजी टीम प्रभारी चंद्रकांत पांडे और स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।

“मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तत्काल छापेमारी की गई। सर्च अभियान जारी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है,” पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटनास्थल पर बताया।पुलिस के अनुसार, इस इलाके से लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, लेकिन सबूतों की कमी के चलते कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मकान पर पहले भी छापा पड़ा था, लेकिन उस समय मुख्य संचालक फरार हो गया था और कई दिनों तक मकान पर ताला लटका रहा। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस इस पूरे रैकेट के अन्य नेटवर्क और सरगनाओं की तलाश में जुट गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें