29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामानासिक के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान विस्फोट, दो अग्निवीरों की...

नासिक के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान विस्फोट, दो अग्निवीरों की मौत, एक घायल

इस घटना में झुलसे एक जवान का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना की प्रारंभिक जांच पुलिस कर रही है, लेकिन मामले की जांच सेना की ओर से की जाएगी।

Google News Follow

नासिक जिले के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक तोप का गोला अचानक फट जाने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। इस घटना में एक अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस मामले की जांच देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

नासिक के देवलाली कैंप स्थित आर्टिलरी सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर की दुखद मौत हो गई है। देवलाली कैंप स्थित आर्टिलरी फायरिंग रेंज में ‘आईएफजी इंडियन फील्ड गन’ से फायरिंग चल रही थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, तभी गोले के फटने से उसका टुकड़ा अग्निवीरों के शरीर में घुस गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार देश में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद से अग्निवीर जवान इसी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। गुरुवार को जवानों के एक बैच को अभ्यास के लिए शिंगवे बहुलाला फायरिंग रेंज में लाया गया था। इस स्थान पर दो अग्निवीरों को तोप के गोले लोड करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, लेकिन उसी समय अचानक जबरदस्त धमाका हो गया।

विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि बम का गोला दोनों जवानों के शरीर में घुस गया और एक जवान झुलस गया। इस घटना के बाद तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अग्निवीर गोहिल सिंह (20) और सैफ शीत ( 21) को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में झुलसे एक जवान का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना की प्रारंभिक जांच पुलिस कर रही है, लेकिन मामले की जांच सेना की ओर से की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

PM मोदी ने जेपी और नानाजी देशमुख की जयंती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें