​मुंबई के फाइव स्टार होटल में बम धमाके की धमकी​, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई ​​में ​एक ​मशहूर​ फाइव स्टार होटल में बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गयी है | इस फोन कॉल के बाद ​पुलिस विभाग में ​​जांच​ शुरू कर दी है| ​

​मुंबई के फाइव स्टार होटल में बम धमाके की धमकी​, जांच में जुटी पुलिस

Bomb threat at Mumbai's Five Star Hotel, police engaged in investigation

मुंबई में ​एक मशहूर​ फाइव स्टार होटल में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गयी है | बीती रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया था|​​ साथ ही एक​​ फोन कॉल से जानकारी दी गई है कि मुंबई में 3 जगहों पर बम धमाके होंगे। इस फोन कॉल के बाद ​पुलिस विभाग में ​जांच​ शुरू कर दी है| ​

पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने वाले की जांच की​ जा रही है। एक फोन करने वाले ने दावा किया कि अंधेरी में इन्फिनिटी मॉल, जुहू में पीवीआर मॉल और घरेलू हवाई अड्डे के पास सहारा होटल में बम विस्फोट होंगे। इस बीच, सहार एयरपोर्ट पुलिस जुहू, अंबोली और बांगुर नगर थाना और सीआईएसएफ और बीडीडीएस की टीमों ने इस फोन कॉल के बाद जांच शुरू कर दी है|​ ​

यह भी पढ़ें-

पहले हम कबूतर छोड़ते थे,​​अब चीता के बयान पर ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया ​

 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव ​में​​ ​मतदान ​​के ​दौरान​​​ अनियमितता के लगे गंभीर आरोप!

 

 

Exit mobile version