30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाकम नंबर आने पर पिता ने बेटी को पीसने के पाटे की...

कम नंबर आने पर पिता ने बेटी को पीसने के पाटे की मुठ से पिटा, लड़की की मौत !

घटना के बाद मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता धोंडीराम भोसले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Google News Follow

महाराष्ट्र के सांगली जिले के नेलकरंजी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने सिर्फ इसलिए अपनी बेटी की जान ले ली क्योंकि वह परीक्षा में कम अंक लाई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी धोंडीराम भोसले (45) एक स्कूल शिक्षक है, जिसने शनिवार रात को अपनी 16 वर्षीय बेटी साधना भोसले की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

यह घटना सांगली जिले के आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव में उस समय हुई जब घर में पिता-पुत्री के बीच पुत्री साधना के कम नंबरों को लेकर बहस हुई। साधना कक्षा 12वीं की छात्रा थी, जो की पढाई में काफी होशियार बताई जा रही है और हाल ही में एक टेस्ट में खराब प्रदर्शन को लेकर उसके पिता नाराज थे।

आक्रोश में आकर धोंडीराम ने घर में रखा पीसने के पाटे (जांते) का लकड़ी का मुठ (हैंडल) उठाया और साधना के ऊपर ताबड़तोड़ वार करने लगा। यह हमला घर की ही चारदीवारी में उसकी पत्नी और बेटे के सामने हुआ, पत्नी ने धोंडीराम भोंसले को रोकने की कोशीश की ऐसा बताया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल अवस्था में साधना को तुरंत सांगली के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि साधना के शरीर पर गंभीर और कई गहरी चोटें थीं, जो उसकी मौत का कारण बनीं।

आटपाडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने जानकारी दी कि घटना के बाद मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता धोंडीराम भोसले को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एक पिता द्वारा शिक्षा के दबाव में अपनी ही बेटी की हत्या कर देना न सिर्फ कानून और समाज के लिए एक चुनौती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि हम बच्चों पर कितनी मानसिक और भावनात्मक ज़िम्मेदारियाँ डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

वाईएस जगन रेड्डी की गाड़ी से पार्टी कार्यकर्ता कुचलने के बाद, ड्राइवर और चार अन्य समेत एफआईआर!

ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

सीएम फडणवीस, “राहुल गांधी को नहीं है Make in India की जानकारी, कुछ होमवर्क करना चाहिए”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें