पेड़ से नींबू तोड़ने पर गोरख मियां और उसके बेटों ने की 12 वर्षीय हिंदू की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के नालंदा में उपजा सांप्रदायिक तनाव, 12 थानों की फोर्स तैनात

पेड़ से नींबू तोड़ने पर गोरख मियां और उसके बेटों ने की 12 वर्षीय हिंदू की पीट-पीटकर हत्या

Gorakh Mian and his sons beat a 12-year-old Hindu man to death for plucking lemons from a tree.

बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरावां गांव से एक हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मंगलवार को मात्र एक नींबू तोड़ने के मामूली विवाद में एक मुस्लिम व्यक्ति और उसके बेटों ने 12 वर्षीय हिंदू बालक शुभम कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे क्षेत्र में भारी सांप्रदायिक तनाव फैल गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है।

मृतक की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को शुभम पास में ही कंचे खेल रहा था। तेज हवा के कारण पेड़ से एक नींबू गिर गया, जिसे शुभम ने उठा लिया।

पेड़ के मालिक, गोरख मियां ने जब बच्चे को नींबू लेते देखा, तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि गोरख मियां और उसके दो बेटों ने मिलकर मासूम शुभम पर लाठियों से हमला कर दिया। बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शुभम की मौत की खबर फैलते ही गांव में स्थिति विस्फोटक हो गई। आक्रोशित ग्रामीण बच्चे के शव को लेकर आरोपी के घर की ओर बढ़ने लगे। जब अस्थावां थाने की पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो भीड़ और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 12 थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया है। स्थानीय महिला राबड़ी देवी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, “एक गिरे हुए नींबू के लिए बच्चे को मार डाला। अगर उन्हें आपत्ति थी तो वे पैसे मांग सकते थे, लेकिन उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।”

नालंदा के पुलिस अधीक्षक (SP) भरत सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नालंदा एसपी भरत सोनी ने कहा,  “ग्रामीणों के अनुसार, नींबू तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं ताकि हत्या के सटीक कारणों का पता चल सके। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और गांव में भारी पुलिस बल की उपस्थिति के कारण स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सांप्रदायिक मानसिकता से जुड़ी इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रणधीरपुरा गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां 13 वर्षीय हिंदू बालक अमृत कुशवाहा की मुस्लिम किसानों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। विवाद सिर्फ इतना था कि अमृत ने अपने ही परिवार के खेत से (जो मुस्लिम किसानों को बटाई पर दिया गया था) एक तरबूज तोड़ लिया था। उस मामले में पुलिस ने रियाजुद्दीन और शिराजुद्दीन समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारियां की थीं।

यह भी पढ़ें:

घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराया लश्कर आतंकी

AIADMK में फुट; 144 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार ने जीता विश्वास मत

सोने पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़कर 15%: पीएम मोदी ने पहले की थी खरीद टालने की अपील

Exit mobile version