30 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमक्राईमनामाहाय रे गरीबी! महिला ने अपने नवजात बेटे को 1.78 लाख में...

हाय रे गरीबी! महिला ने अपने नवजात बेटे को 1.78 लाख में बेचा

Google News Follow

Related

ठाणे। अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में एक महिला ने गरीबी के कारण अपने तीन दिन के बच्चे को मुंबई के एक व्यक्ति को 1.78 लाख रुपए में कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इस संबंध में ठाणे के डोंबिवली शहर के मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में 7 नवंबर को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने महिला, बच्चे को खरीदने वाले व्यक्ति और चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

मनपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बच्चे को जन्म देने के बाद परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उसकी देखभाल करने की स्थिति में नहीं थी। वह बच्चे को बेचने के लिए कस्टमर की तलाश करने लगी। अधिकारी ने बताया कि महिला के इस काम में तीन महिलाओं ने मदद की .फिर उन्होंने मुलुंड में रहने वाले व्यक्ति को बच्चे को बेचने का सौदा किया।

बच्चे की मां ने अन्य आरोपियों की मदद से कथित तौर पर बिना किसी लीगल फॉर्मेलिटी के उस व्यक्ति को ₹ 1.78 लाख में बेच दिया। अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापा मारा और बच्चा बरामद किया। बच्चे की मां, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति, तीन अन्य महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें