28.3 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाहिंदू युवती का फोन डेटा चुराकर ब्लैकमेलिंग, धमकी और दुर्व्यवहार का आरोप,...

हिंदू युवती का फोन डेटा चुराकर ब्लैकमेलिंग, धमकी और दुर्व्यवहार का आरोप, दानिश सैफी के खिलाफ FIR दर्ज

मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हस्तक्षेप किया है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक दानिश सैफी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि दानिश ने धोखे से उसका मोबाइल फोन हासिल कर लिया और उसमें मौजूद निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। दानिश ने लड़की से जबरन शादी करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने या आत्महत्या करने की धमकी तक दी है। मामला 12 अप्रैल को अलीगढ़ पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

पीड़िता के अनुसार, दानिश ने पहले उससे दोस्ती की और फिर विश्वास में लेकर उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। फोन में मौजूद निजी डेटा का दुरुपयोग करते हुए दानिश ने युवती के परिजनों को फोन कर कहा कि वह उससे शादी करेगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह या तो लड़की को मार डालेगा या खुदकुशी कर लेगा। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने अंततः पुलिस से संपर्क किया।

एफआईआर में उल्लेख है कि 22 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे अलीगढ़ के लार्ड कृष्णा हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति अरमान ने पीड़िता से फोन मांगा, जो बाद में दानिश को सौंप दिया गया। दानिश ने पीड़िता की अनुमति के बिना उसके ईमेल, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स में लॉगिन किया। साथ ही उसका मोबाइल नंबर अपने नाम पर पोर्ट करवा लिया, जिससे उसे पूरे कॉन्टैक्ट लिस्ट और निजी डेटा तक पहुंच मिल गई।

इतना ही नहीं, डेनिश ने पीड़िता की तीन वर्षीय भांजी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फोटो और स्टोरीज़ पोस्ट करने लगा। उसने पीड़िता को फोन और सिम लौटाने के बहाने क्वार्सी चौराहे पर मिलने बुलाया, जहां उसने दुर्व्यवहार किया और मोबाइल वापस देने से मना कर दिया।

इस मामले में दानिश सैफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) और आईटी अधिनियम की धारा 66D के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने यह भी बताया कि दानिश उसके रिश्तेदारों को लगातार कॉल कर रहा है और उन्हें धमका रहा है। दानिश का वकील कथित तौर पर पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है।

दरम्यान मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हस्तक्षेप किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे 14 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता की मानसिक स्थिति बेहद दयनीय है और उसे जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। VHP के अनुसार, यह मामला केवल व्यक्तिगत उत्पीड़न का नहीं, बल्कि सामूहिक सुरक्षा और सांस्कृतिक अस्मिता से भी जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

“अब श्रीकृष्ण की भूमि श्रीराम की भूमि से सीधी जुड़ी”

सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, व्यक्तिगत निवेशक ही नही, केंद्रीय बैंक भी कर रहे हैं सोने में निवेश!

भारत की ‘स्टार वॉर्स लीग’ में एंट्री: बनाया ड्रोन, मिसाइल और विमान गिराने वाला लेजर हथियार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें