25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमक्राईमनामापाक में नहीं थम रहा हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार, महिला की बेरहमी...

पाक में नहीं थम रहा हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार, महिला की बेरहमी से हत्या 

 हैवानियत की हद पार कई अंगों को काटा  

Google News Follow

Related

पाकिस्तान में हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण पूर्व के पाकिस्तान में एक महिला के साथ हैवानियत की हद पार कर दी।यहां एक हिन्दू महिला की क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। जिसके कई अंगों को काटा गया था। उसका सिर धड़ से अलग था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना मुस्लिम बहुल इलाके में हुई थी।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार लापता महिला के बेटे सोमर चंद ने  कहा कि उसकी मां लापता था। जिसकी वह अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद जब मै कुछ रिश्तेदारों के साथ  ढूंढा तो उनका शव क्षत विक्षत अवस्था मिला। उनका सिर धड़ से अलग था। इतना ही नहीं उनके स्तन भी काट दिए गए थे।  मेरी मां की हत्या बड़ी हैवानियत के साथ की गई।
40 वर्षीय दया भील बुधवार को लापता हो गई थी। उनके बेटे ने बताया था कि  उनकी मां घास लेने गई थी। लेकिन वे दोबारा घर नहीं लौट पाई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं। इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। इसके अलावा पुलिस ने कोई और जानकारी देने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें   

गुजरात के शाहीबाग इलाके में भीषण आग हादसा, हादसे में प्रांजल की मौत

महिला यात्री पर पेशाब की घटना पर एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें