24 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमक्राईमनामापुणे-पंढरपुर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: कार और टेम्पो में भिड़ंत, 4...

पुणे-पंढरपुर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: कार और टेम्पो में भिड़ंत, 4 की मौत, 3 घायल!

राजेश शाह के गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण सामने से आ रही टेम्पों से जबर्दस्त टक्कर हुआ

Google News Follow

Related

पुणे-पंढरपुर मार्ग पर कार और टेंपो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है| तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं|यह हादसा माल शिरस तालुका के करुंडे में एक पुल पर हुआ। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंदापुर के राजेश शाह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सतारा के कास्पाथर देखने के लिए निकले थे| दुर्घटना तब हुई जब वे नैटपुते से गलत दिशा में निकले।

कार तेज रफ्तार में थी|और सामने से टेम्पो भी तेजी रफ्तार से आ रही थी। बता दें की राजेश शाह के गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण सामने से आ रही टेम्पों से जबर्दस्त टक्कर हुआ|टक्कर इतना अधिक था कि गाड़ी के आगे का भाग चकनाचूर हो गया| इस घटना में 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 3 अन्य घायल हो गए|सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 

हादसे में राजेश अनिल शाह (55), दुर्गेस शंकर घोरपड़े (28), कोमल विशाल काले (32), शिवराज विशाल काले (10) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में आकाश दादा लोंढे (25), पल्लवी बसवेश्वर पाटिल (30), अश्विनी दुर्गेश घोरपड़े घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही सोलापुर ग्रामीण पुलिस बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य में जुट गए|

यह भी पढ़ें-

पंजाब: आम आदमी पार्टी के नेता पर फायरिंग, हालात गंभीर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें