27 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाभगवान श्रीराम को गाली बकने की इम्तियाज खान ने कैसे की जुर्रत?...

भगवान श्रीराम को गाली बकने की इम्तियाज खान ने कैसे की जुर्रत? जानिए

बेहयाई की हद पार करने वाले इस वाहियात की करतूत

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। समूची दुनिया में हिंदुओं के आराध्य एवं भारतीय जनमानस की चेतना के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के बारे में वीडियो संदेश के जरिए अपमानजनक टिप्पणी करने के एक बेहद शर्मनाक प्रकरण में पालघर में वाहियात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इम्तियाज खान नामक इस बेहया ने एक वीडियो में भगवान श्रीरामचंद्र के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गाली बकने का दुस्साहस किया है। पालघर निवासी वकील आशुतोष दुबे और स्वप्निल दवणे ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराकर जल्द-से-जल्द आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दिल्ली प्रकरण से जुडी है पृष्ठभूमि

इस प्रकरण की पृष्ठभूमि दिल्ली से जुडी बताई जा रही है। दिल्ली में वकील अश्विनी उपाध्याय ने समान नागरिक कानून की मांग करते हुए एक रैली का आयोजन किया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई इस रैली में कुछ असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक नारेबाजी कर गड़बड़ी फैलाई थी। दिल्ली पुलिस ने संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस बीच कोर्ट ने मामले में आरोपी को जमानत दे दी। इस आक्रामक घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे देश में फैल गई और इसी बाबत इम्तियाज खान ने एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें उसने मुस्लिम समुदाय के लिए भड़काऊ बयान देते हुए भगवान रामचंद्र के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसलिए इस वीडियो को बनाने वाले इम्तियाज खान के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। समाज के विभिन्न वर्गों से उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए की मांग जोर पकड़ रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,335फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें