31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाआयकर विभाग ने यशवंत जाधव की 41 संपत्तियों को किया जब्त 

आयकर विभाग ने यशवंत जाधव की 41 संपत्तियों को किया जब्त 

Google News Follow

मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना नेता यशवंत जाधव पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने यशवंत जाधव और उनके परिवार की लगभग 41 संपत्तियों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, जाधव की पत्नी यामिनी जाधव की संपत्ति पर भी कार्रवाई की गई है। जब्त की गई संपत्तियों में बिलकवाड़ी चैंबर बिल्डिंग में 31 फ्लैट, भायखला में इंपीरियल क्राउन होटल और बांद्रा में 5 करोड़ के दो फ्लैट शामिल है। आयकर विभाग ने जाधव पर यह कार्रवाई  टैक्स चोरी के करने के मामले में की है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने उन कंपनियों से भी पूछताछ की है, जिन्हें यशवंत जाधव ने ठेका दिया था। यशवंत जाधव ने भायखला इलाके में अपनी सास सुनंदा मोहिते के नाम पर इंपीरियल क्राउन नाम का एक होटल खरीदा था, जिसमें पैसे अलग-अलग तरह से बांटे गए थे। आयकर विभाग ने यशवंत जाधव की सास और भतीजे को भी पूछताछ के लिए बुलाया है,लेकिन उन्होंने बयान दर्ज कराने नहीं आये।

बता दें कि, पिछले दिनों आयकर विभाग ने जाधव के आवास पर छापेमारी की थी जहां से आयकर विभाग को यशवंत जाधव के घर से एक डायरी मिली। जिसमें कुछ संदिग्ध लेन देन का जिक्र किया गया है। डायरी में कहा गया है कि मातोश्री को 2 करोड़ रुपये का उपहार और 50 लाख रुपये की घड़ी दी गई थी। हालांकि यशवंत जाधव ने कहा था कि मातोश्री उनकी मां थीं। वहीं, इस डायरी में दो और नए नामों का खुलासा हुआ है। डायरी में ‘केबलमैन’ नाम के आगे लिखा है कि उसने 75 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 25 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा ‘एम-टीएआई’ के नाम से 50 लाख रुपये का भुगतान किये जाने का भी जिक्र है। मालूम हो कि आयकर विभाग की पिछले एक साल में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

ये भी पढ़ें

अनिल देशमुख मुख्य साजिशकर्ता

अब हर मंदिर पर सुनाई देगा ‘जय हनुमान ज्ञान गुणसागर…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें