29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामामुंबई एयरपोर्ट से ISIS के दो स्लीपर सेल्स गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट से ISIS के दो स्लीपर सेल्स गिरफ्तार

NIA का दावा है कि ISIS भारत में विभिन्न राज्यों में स्थानीय मॉड्यूल और स्लीपर सेल तैयार कर एक सुनियोजित आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

Google News Follow

देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने शुक्रवार (16मई)को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ISIS के दो स्लीपर सेल आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इंडोनेशिया से भारत लौटते वक्त आव्रजन अधिकारियों के हत्थे चढ़े, जिसके बाद उन्हें एनआईए के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है, जो पुणे के कोंढवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये दोनों 2023 के “पुणे ISIS मॉड्यूल केस” में वांछित आतंकवादी थे, जिसमें आईईडी बम संयोजन और परीक्षण से जुड़ी गतिविधियों का खुलासा हुआ था।

NIA ने पहले ही इन दोनों आतंकियों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, और मुंबई की विशेष अदालत ने इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। दो साल से फरार ये दोनों अब देश लौटने पर गिरफ्तार कर लिए गए। अदालत ने फिलहाल उन्हें 10 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया है।

NIAके मुताबिक,अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान ने 2022-23 के दौरान पुणे के जंगलों में एक बम निर्माण वर्कशॉप आयोजित की और वहां कंट्रोल्ड विस्फोट के जरिए आईईडी का परीक्षण भी किया। इनका मकसद भारत में ISIS की विचारधारा के तहत इस्लामी शासन स्थापित करने और देश की शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचना था।

NIA ने बताया कि यह गिरफ्तारी ISIS पुणे मॉड्यूल केस के तहत अब तक की गई गिरफ्तारियों की कड़ी में एक अहम कदम है। इस केस में अब तक कुल 10 लोग नामजद हो चुके हैं, जिनमें पहले ही 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, शमील नाचन, आकिफ नाचन और शाहनवाज आलम के नाम शामिल हैं।

NIA का दावा है कि ISIS भारत में विभिन्न राज्यों में स्थानीय मॉड्यूल और स्लीपर सेल तैयार कर एक सुनियोजित आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के चलते ऐसी साजिशें अब तेजी से नाकाम हो रही हैं।

यह गिरफ्तारी एक बार फिर इस बात की पुष्टि करती है कि स्लीपर सेल की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है, लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियां इससे निपटने के लिए हर मोर्चे पर तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:

अफवाह फैलाने वालों पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा भारत की छवि खराब! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें