28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामारशिया के जेल में ISIS आतंकवादियों का कब्ज़ा !

रशिया के जेल में ISIS आतंकवादियों का कब्ज़ा !

रशियन सोशल मिडिया पर प्रकशित वीडिया के अनुसार करीब चार कारागृह कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा गया था, प्रकाशित वीडियो में सभी खून से साणे हुए नजर आरहें है।

Google News Follow

शुक्रवार (23 अगस्त) के दिन रशिया का दक्षिणी हिस्सा व्होलग्राड की जेल में ISIS के आतंकियों द्वारा कब्ज़ा कर कर्मचारियों को होस्टेजे रखने की खबर सामने आयी है।

रूस की फेडरल पेंटेंशनरी सेवा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “दोषियों (IK-19) ने सुधार संस्था के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। फिलहाल बंधकों को छुड़ाने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप जीवन की हानि भी हुई है।” रशिया की फेडरल सेवा ने कहा है की इस हमले में कई कैदी शामिल थे।

रशियन सोशल मिडिया पर प्रकशित वीडिया के अनुसार करीब चार कारागृह कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा गया था, प्रकाशित वीडियो में सभी खून से सने नजर आरहें है। IK-19 जेल कॉलोनी मॉस्को से लगभग 850 किलोमीटर दक्षिण में सुरोविकिनो शहर में स्थित है।

यह भी पढ़ें:

नेपाल में भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत!

विभव कुमार से जांच में सहयोग नहीं: दिल्ली पुलिस का SC में स्पष्टीकरण !

फेडरल पेंटेंशनरी सर्विस ने बताया है की, जेल में अनुशासनात्मक आयोग की बैठक के दौरान हुई। घंटों चले गतिरोध के बाद रूसी विशेष बल बंधक बनाने वालों को मारने में कामयाब रहे और गार्डों को मुक्त करा लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार की घटना के बारे में बंधक बनाने वाले कौन थे या वे क्या मांग कर रहे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

ये हमले मार्च में आईएस लड़ाकों द्वारा रूस में दो दशकों के सबसे घातक आतंकी हमले में मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में 145 लोगों की हत्या के बाद हुए हैं। ISIS ने सीरियाई नेता बशर अल-असद के समर्थन पर रूस को निशाना बनाने की कसम खा रखी है, उन्होंने मध्य पूर्व में समूह को खत्म करने के लिए सैन्य अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के सिर खून का इल्जाम !

उत्तरप्रदेश: राज्य के सभी सरकारी नौकरों को देना होगा संपत्ति विवरण !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें