36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाखेसारी लाल यादव की रैली में उनके ही पिता का बटुआ चोरी

खेसारी लाल यादव की रैली में उनके ही पिता का बटुआ चोरी

बोले – “अपने ही लोगों ने किया काम”

Google News Follow

भोजपुरी स्टार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार के दौरान एक अजीब वाकया सामने आया है। अभिनेता के पिता मंगरू यादव का बटुआ भीड़ के बीच चोरी हो गया। यह घटना छपरा में एक जनसभा के दौरान हुई, जब मंगरू यादव अपने बेटे के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, रैली में जब मंगरू यादव आरजेडी के कार्यकर्ताओं से घिरे हुए थे, कई समर्थक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े। इसी बीच, किसी ने मौका पाकर उनका बटुआ जेब से निकाल लिया। रैली में उमड़ी भीड़ में यह घटना इतनी जल्दी हुई कि किसी को पता भी नहीं चला कि बटुआ किसने उठाया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मंगरू यादव को स्थानीय बोली में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, “क्या बोलें अब… लोग फोटो खींच रहे थे, और उसी समय जेब से पैसा भी निकाल रहे थे।” उन्होंने आगे बताया, “₹5,000 थे मेरे पास। कुछ दिन आराम से निकल जाते…लेकिन सब साफ कर दिया। लड़के गायब हो गए देखते-देखते।”

वीडियो में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने भी दावा किया कि उसी रैली में उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।  फिलहाल, इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना ने चुनावी रैलियों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।

मंगरू यादव ने निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें शक है कि यह काम “अपने ही लोगों में से किसी ने किया।” उन्होंने कहा, “बाहर वालों पर क्या शक करें, जो इतने करीब आ रहे थे, वही अपने लोग थे।”

खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में RJD के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इस चोरी की घटना ने प्रचार के बीच अप्रत्याशित मोड़ ला दिया है।

यह भी पढ़ें:

“एनडीए की पहचान विकास से, आरजेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से”

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025: मदुरै देश का सबसे गंदा शहर घोषित, बड़े महानगरों का खराब प्रदर्शन

विश्व चैंपियन टीम इंडिया को भेंट में मिलेगा चांदी का बैट और स्टंप्स

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें