29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीति"एनडीए की पहचान विकास से, आरजेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से"

“एनडीए की पहचान विकास से, आरजेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से”

पीएम मोदी का हमला

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की पहचान विकास से है, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

कोसी महासेतु रेल पुल का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुल का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। 2004 में राजद के समर्थन वाली दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। बिहार के लोगों ने राजद को साफ कर दिया। इसके कारण राजद के लोगों का पारा और अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बिहार के लोगों को इतना गुस्सा किया कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “राजद के लोगों ने मनमोहन सिंह और सोनिया की बगल में बैठकर बिहार से बदला लेना शुरू कर दिया। जितने भी बिहार के लोगों की भलाई के प्रोजेक्ट थे, उन पर ताले लगा दिए गए। कांग्रेस-राजद ने कोसी महासेतु को अधर में लटका दिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था कि कोसी और मिथिलांचल के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज वह सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है।

उन्होंने कहा, “2014 में मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला। मैंने नए सिरे से फाइल मंगाई और तेजी से काम शुरू कराया। आखिरकार साल 2020 में एनडीए सरकार ने बिहार को यह पुल बनाकर सौंपा। अब कोसी नदी पर अनेक पुल बन रहे हैं। अनेकों सड़कें बन रही हैं।”

सहरसा की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने (राजद) बिहार के लोगों का नुकसान किया, उनको सजा होनी चाहिए और इस बार चुनाव में जनता उन्हें सजा दे।

उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे। आप जो अपना वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

नक्सल मुक्त होते ही 25 साल बाद अपने गाँव में मतदान करेंगे चोरमारा के ग्रामीण !

अफ़ग़ानिस्तान में एक और भूकंप; 20 लोगों की मौत और 150 से अधिक के घायल होने की खबर

ट्रम्प का दावा – “पाकिस्तान और चीन कर रहे हैं परमाणु परीक्षण”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें