24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाकिसान आंदोलन: प. बंगाल की महिला से रेप,दो लोगों के खिलाफ FIR

किसान आंदोलन: प. बंगाल की महिला से रेप,दो लोगों के खिलाफ FIR

Google News Follow

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस प. बंगाल की एक महिला से दो लोगों के रेप करने के मामले की जांच कर रही है जो उसे टिकरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर ले गए थे. कोविड-19 संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी. महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से तब रेप किया गया, जब वो किसानों का समर्थन करने के लिए एक संगठन के कुछ सदस्यों के साथ बॉर्डर पर गई थी.

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की. महिला के पिता ने शिकायत में कहा कि वो बंगाल से हरियाणा-दिल्ली के बीच टिकरी बॉर्डर गई थी. शिकायत में कहा गया कि उनकी बेटी को 25-26 अप्रैल की रात झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण देखने को मिले.बहादुरगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत 30 अप्रैल को हो गई. महिला के पिता की शिकायत के बाद हरियाणा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया. उधर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले करीब छह महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे आंदोलनरत किसानों का आंदोलन जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें