​कोल्हापुर​: ​​कि​त​​वाड़​ में​​ ​डूबने से ​3 महिलाओं​ की मौत, एक गंभीर

इस झरने में जिले और तालुका के आसपास के लोग पिकनिक और घूमने के लिए बड़ी संख्या में आते रहते हैं| घटना के दिन भी बड़ी संख्या में बेलगाम और अन्य क्षेत्रों से 30-35 महिलाएं घूमने के लिए आयी हुई थी|

​कोल्हापुर​: ​​कि​त​​वाड़​ में​​ ​डूबने से ​3 महिलाओं​ की मौत, एक गंभीर

Kolhapur: 3 women died due to drowning in Kitwad waterfall, one serious

कोल्हापुर जिले के चांदगढ़ तालुक के कितवाड़ झरने में तीन महिलाओं​ की डूबने से मौत होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| वही एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है| मरने वाली सभी महिला ​बेलगाम की रहने वाली बताई जा रही है|
 
बता दें की कोल्हापुर जिले के तालुका चांदगढ़ स्थित क्षेत्र के कितवाड़ में प्रसिद्ध झरना| इस झरने में जिले और तालुका के आसपास के लोग पिकनिक और घूमने के लिए बड़ी संख्या में आते रहते हैं| घटना के दिन भी बड़ी संख्या में बेलगाम और अन्य क्षेत्रों से 30-35 महिलाएं घूमने के लिए आयी हुई थी|
 
इसी बीच इन महिलाओं में से 5 महिला कितवाड़ झरने की पानी में उतरी| हालांकि इन महिलाओं को कितवाड़ फाल की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण 4 महिला डूब गयी| और एक महिला किसी तरह से पानी से बाहर आने सफल रही|
 
इन चारों महिलाओं की डूबने की खबर से घूमने आयी महिलाओं की टीम में हड़कंप सा मच गया| आनन-फानन में फायर विभाग को सूचना दी गयी| घटनास्थल पर पहुंचकर फायर विभाग की टीम ने कीतवाड़ फाल से चार महिलाओं को बाहर निकाला, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गयी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया| मृतक महिला मुस्लिम परिवार की बतायी जा रही है|
 
यह भी पढ़ें-

​कर्नाटक को महाराष्ट्र का जवाब: 865 गांवों में संस्थाओं को आर्थिक मदद

Exit mobile version