29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामा"कुत्ता पागल हो जाए तो उसे गोली मारी जाती है" कुमार विश्वास...

“कुत्ता पागल हो जाए तो उसे गोली मारी जाती है” कुमार विश्वास की कड़ी प्रतिक्रिया!

चार आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से दो के पाकिस्तान से संबंध होने की पुष्टि हुई है।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने देशभर में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। इस हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या और कई अन्य के घायल होने की खबर से पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी बीच, प्रसिद्ध कवि और पूर्व आप नेता डॉ. कुमार विश्वास ने इस जघन्य घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पुरानी कविता का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “एक दशक पहले कहा था, फिर दोहरा रहा हूँ। आज समझो या कल, उपचार बस यही है।” इस कविता में उन्होंने देश की सुरक्षा नीति और सरकार की कथित ढुलमुल रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में कहा—

“देश बनाएँ या फिर अपने बेटों की लाशें धोएँ?
इसी कशमकश में हर जीती बाज़ी हारी जाती है।
एक बात ये दिल्ली वाले आख़िर किस दिन समझेंगे?
कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है!”

यह पंक्तियाँ न केवल उनके भीतर के रोष को जाहिर करती हैं बल्कि देश की जनता के मन में उठते सवालों को भी स्वर देती हैं। कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आमजन पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में भी यह हमला भारी प्रतिक्रियाएं ला रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर दी है। उन्होंने कहा, “अगर गृह मंत्री में देश के लिए थोड़ी भी संवेदनशीलता बची है, तो उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए।”

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं। चार आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से दो के पाकिस्तान से संबंध होने की पुष्टि हुई है। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

ऐसे में देश यह सवाल कर रहा है कि कब तक मासूमों की जान जाती रहेगी और कब सरकार निर्णायक रूप से ऐसे आतंकियों का इलाज करेगी। कुमार विश्वास की कविता इस गुस्से और पीड़ा को गूंज सुनाई देती है, यही देश की पुकार बन चुकी है।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम आतंकी हमले के बीच पाकिस्तानी अभिनेता संग फिल्म प्रमोट कर रहीं पर वाणी कपूर ट्रोल!

पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों की तस्वीरें और स्केच जारी, दो पाकिस्तानी आतंकी शामिल!

पुणे के चंदननगर में 10 गैस सिलेंडरों में धमाके, समय रहते बची कई जानें!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें