लव जिहाद: नाबालिग लड़की को सौरभ नाम से अरबाज़ प्रेमजाल में फांसा; थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

लव जिहाद: नाबालिग लड़की को सौरभ नाम से अरबाज़ प्रेमजाल में फांसा; थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

Love Jihad: Arbaaz traps minor girl named Saurabh in love; protests outside police station

राजधानी दिल्ली के त्रिनगर इलाके में एक नाबालिग लड़की को झूठी पहचान के जरिए लव-जिहाद में फांसने के बाद  तनाव की स्थिति बन गई है। 15 वर्षीय लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक 34 वर्षीय अरबाज़ ने अपनी पहचान छिपाकर उसे अपने जाल में फंसाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला अरबाज़ है। परिवार का आरोप है कि उसने खुद को “सौरभ राइडर” नाम से पेश किया और अपनी वास्तविक पहचान छिपाई। अरबाज़ पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

परिजनों का दावा है कि  आरोपी पेशे से डांस ट्रेनर है और हाल ही में लड़की के स्कूल में गया था, जहां उसकी मुलाकात नाबालिग से हुई। इसके बाद उसने नाबालिगा को प्रभावित किया और धीरे-धीरे अपने प्रेमजाल में फांसा। लड़की को बिहार से दिल्ली लाया गया और उसे गुमराह किया गया।

मामला उस समय और गरमा गया जब लड़की और आरोपी दोनों को दिल्ली पुलिस के त्रिनगर थाने लाया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई घंटों तक उन्हें लड़की से मिलने नहीं दिया। उनका यह भी कहना है कि लड़की और आरोपी को अलग रखने के बजाय एक साथ रखा गया, जिससे उस पर और प्रभाव पड़ने का खतरा है। परिवार के आरोपों के अनुसार, अतिरिक्त SHO जावेद यूनुस ने उनकी मुलाकात की मांग को लगातार ठुकराया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई और थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि चूंकि लड़की नाबालिग है और आरोपी उम्र में काफी बड़ा व शादीशुदा है, इसलिए मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस ने दोनों को एक साथ क्यों रखा, जिससे लड़की की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

फिलहाल, इस मामले पर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, परिवार लड़की से मिलने की अनुमति और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें:

नरेंद्र मोदी रैली से पहले कूचबिहार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, ममता को चुनौती

 

UAE को $2 अरब लौटाने पर पाकिस्तान की सफाई, रिपोर्ट्स में दबाव की बात

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने अनसीन वीडियो शेयर

पंजाब एजेंडा विवाद पर राघव चड्ढा बोले, सहयोगियों लिए पिक्चर बाकी

Exit mobile version