28 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026
होमक्राईमनामाकच्ची उम्र में किए प्यार-विवाह ने पहुंचाया उस युवती को जेल,...

कच्ची उम्र में किए प्यार-विवाह ने पहुंचाया उस युवती को जेल, जानें कैसे

Google News Follow

Related

चेन्नई। प्यार जितना पावन होता है, वासना उतनी ही घिनौनी। लेकिन अंधे दोनों हुआ करते हैं। दोनों का घालमेल कर लोग अपनी गलतियां छिपाने की फिराक में जरूर लगे रहते हैं, पर असलियत तो असलियत ही हुआ करती है और अंततः खुलकर सामने आती ही है।

शादी के बाद अब मुसीबत

इसी तरह की घटना सामने आई है तमिलनाडु के कोयंबटूर से। यहां 19 साल की युवती को 17 साल के एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। ऐसी दीवानगी चढ़ी कि उसने उससे शादी भी कर ली। लेकिन शादी के बाद अब वह मुसीबत में फंस गई है, क्योंकि गंभीर यौन अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। विशेष अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में कोयंबटूर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

10 वीं फेल है वह

पुलिस के मुताबिक यह युवती 10वीं फेल है और अपनी पढ़ाई छोड़कर वह कोयंबटूर के पोलाची इलाके में पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगी थी। यहीं उसका परिचय इस लड़के से हुआ। वह 12वीं तक पढ़ा है और उसी पेट्रोल पंप पर काम करता था। इस लड़के से प्यार होने के बाद वह उसके साथ डिंडीगुल क्षेत्र चली गई थी। युवती ने डिंडीगुल में ही अपने से 2 साल छोटे इस लड़के के साथ शादी कर ली और फिर वापस कोयंबटूर लौट आए तथा किराए पर मकान लेकर रहने लगे।

पॉस्को में धराई

लड़के की मां ने इस प्रकरण में पुलिस के पास यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। जब युवती को इस बारे में पता चला, तो उसने पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया है कि इस 19 वर्षीय युवती को नाबालिग लड़के से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 17 वर्षीय लड़के से शादी करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसे पॉस्को अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें