29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाCBSE ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूँ निकाला कोरोना...

CBSE ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूँ निकाला कोरोना का तोड़, जानें कैसे

Google News Follow

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद अब कई राज्यों में स्कूल धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। CBSE ने इस बीच कोरोना का तोड़ निकालते हुए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा-2022 नए पैटर्न में कराने का ऐलान किया है। 2021 में कोविड-19 की वजह से बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं।

दो टर्म में होंगे एग्जाम

CBSE ने बताया है कि वर्ष 2022 में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में कराई जाएंगी। टर्म-1 की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होंगी, जबकि दूसरा टर्म मार्च-अप्रैल में लिया जाएगा। दोनों टर्म के लिए परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है और प्रत्येक टर्म में पाठ्यक्रम का 50 प्रतिशत हिस्सा ही शामिल होगा।

पहले टर्म में एमसीक्यू

पहले टर्म की परीक्षा में CBSE ने बहुविकल्पीय यानी एमसीक्यू आधारित सवाल पूछने का फैसला लिया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। पहले टर्म में 50 से 60 सवाल पूछे जा सकते हैं। साथ ही, मासिक परीक्षाओं का पैटर्न भी इसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

तो दूसरे टर्म में भी एमसीक्यू

टर्म-2 के अंतर्गत 10वीं-12वीं के एग्जाम में छोटे-बड़े उत्तरों वाले सवाल होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। दोनों टर्म परीक्षाओं से 50-50 % अंक दिए जाएंगे। अगर अगले साल मार्च-अप्रैल तक कोविड-19 का कहर जारी रहता है, तो दूसरा टर्म भी एमसीक्यू आधारित ही होगा और इसके लिए भी विद्यार्थियों को 90 मिनट का ही समय दिया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें